पंखुरी गर्ग को राज्य स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में मिला प्रथम स्थान


LP Live, Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर के प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर- 1 विकास खंड मोरना की सहायक अध्यापिका पंखुरी गर्ग ने राज्य स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में जिला मुजफ्फरनगर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का शीर्षक लोक कथा था।अध्यापिका ने अपने ही कार्यक्षेत्र शुकतीर्थ में प्रसिद्ध लोककथा को बड़े ही आकर्षक ढंग से प्रस्तुत करके सबका मन मोह लिया।

शुकतीर्थ लोगो की आस्था का विशेष केंद्र है। उन्होंने बताया शुक्तिर्थ में स्तिथ वट वृक्ष कैसे अमर हुआ।अध्यापिका पहले भी अपने गांव व स्कूल में उत्कृष्ट कार्य में लगी रहती है। महिला शिक्षक की जिलाध्यक्ष वंदना बालियां ने उन्हे बधाई दी। शिक्षा के क्षेत्र के साथ साथ अध्यापिका पंखुरी गर्ग भी महिला शिक्षक संघ में महामंत्री के पद पर कार्यरत है। ममता रानी ,राजश्री शर्मा ,रुचि गर्ग,विजेता चौधरी,अंजू गौर आदि शिक्षिकाओं ने भी उन्हे बधाई दी है।
