उत्तर प्रदेशलाइफस्टाइल- बाल जगत, महिला जगत

महिला प्रधान को मिला देश रत्न अवार्ड

LP Live, Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर के शाहपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव बहादुरपुर गढ़ी की ग्राम प्रधान तनु चौधरी को नई दिल्ली में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए देश रत्न अवार्ड दिया। दिल्ली में दूरदर्शन भवन के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम प्रधान तनु चौधरी के द्वारा गांव में काफी विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने गांव के रास्तों का चौड़ीकरण कराया है। अवैध कब्ज को ध्वस्त कराया है। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को घर-घर तक पहुंचा है। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री जगदंबिका पाल के द्वारा ग्राम प्रधान तनु चौधरी को उत्कृष्ट कार्यो के लिए देश रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया है। तनु चौधरी ने बताया कि उन्हें जून 2022 में भी मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button