अपराधदुनियादेश

मॉस्को में आईएसआईएस के आतंकी हमले में 110 से अधिक मौत

अमेरिका व भारत समेत कई देशों ने की हमले की कड़ी निंदा

संगीत समारोह को निशाना बनाकर किया गया आतंकी नरसंहार
LP Live, Moscow: रूस की राजधानी मॉस्को के पास क्रोकस सिटी हॉल में कॉन्सर्ट के दौरान आतंकी हमले में अंधाधुंध गोलीबारी से 110 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है। इस हमले की निंदा करते हुए भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इस संकट की घड़ी में भारत रुस के साथ खड़ा है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक रूस की राजधानी मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल में शुक्रवार की देर शाम करीब आठ बजे सुरक्षाकर्मियों की वर्दी में घुसकर आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलिया बरसाई और हथगोले भी फेंकने के बाद बाद में हॉल में आग लगा दी। इस आतंकी हमले में मौके पर 40 लोगों की मौत हुई और सैकड़ो लोग घायल हो गये। इस हमले के बाद वहां अफरा तफरी फैल गई। आतंकियों ने यहां होने वाले एक संगीत समारोह निशाना बनाया और उससे पहले ही घटनास्थल चारों ओर शव बिखरे दिखाई देने लगे। शनिवार की शाम तक इस आतंकी नरंसहार में मृतकों की संख्या बढ़कर 110 से अधिक होने की पुष्टि की गई है। इस आतंकी हमले की जांच सुरक्षा एजेंसी, एफएसबी कर रही है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने कहा कि रूसी विदेश मंत्रालय को मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल पर हुई भयानक त्रासदी के बाद दुनिया भर से आम नागरिकों से संवेदना व्यक्त करने वाले फोन आ रहे हैं। वे इस खूनी आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा कर रहे हैं।

आईएस ने ली जिम्मेदारी
मॉस्को के पास क्रोकस सिटी हॉल में कॉन्सर्ट के दौरान आतंकवादियों ने लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। आतंकियों ने विस्फोटक से हॉल में धमाका भी किया। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है। आईएस ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। हमले में 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। गौरतलब है कि मास्को में अमरीकी दूतावास ने दो सप्ताह पहले आगाह किया था कि रूसी राजधानी में आतंकी हमला हो सकता है। लेकिन रूस सरकार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया गया।

आतंकी हमले की चौतरफा निंदा
रूस ने गोलीबारी की घटना को आतंकवादी हमला करार दिया है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह एक आतंकवादी हमला है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस घृणित अपराध की निंदा करनी चाहिए। मॉस्को के मेयर ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हमले के बाद मॉस्को में होने वाले सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। रूसी एजेंसियों ने मॉस्को में हवाई अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मॉस्को में हुए आतंकी हमले को भयानक बताया। हालांकि उन्होंने कहा कि इस हमले का यूक्रेन युद्ध से संबंधि होने का तत्काल कोई संकेत नहीं है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल में हुए आतंकी हमले की निंदा की। पीएम मोदी ने रूस के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत मॉस्को में जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता है और हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। दुख की इस घड़ी में भारत रूसी संघ की सरकार और लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button