Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम में शिक्षकों ने पढ़ा नवाचार का पाठ

कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम में शिक्षकों ने पढ़ा नवाचार का पाठ

LP Live, Muzaffarnagar: एमजी वर्ल्ड विजन विद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर आधारित सीबीएसई कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला हुई। इसमें शिक्षकों को नवीन शैक्षणिक दृष्टिकोण, कौशल-आधारित शिक्षा तथा छात्र-केंद्रित शिक्षण विधियों के प्रति जागरूक किया गया। विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन किया।

How to Make a News Portal

कार्यशाला में सीबीएसई द्वारा मान्यता प्राप्त प्रशिक्षकों में प्रेरणा चौधरी और सचिन सिंह ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों को एनईपी 2020 के मूल सिद्धांतों, समावेशिता, बहुभाषिता, कौशल विकास, और समग्र विकास पर विस्तार से जानकारी दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या डा. मृणालिनी अनंत ने कहा कि यह कार्यशाला हमारे शिक्षकों को नई शिक्षा नीति के अनुरूप अपने शिक्षण कौशल को अद्यतन करने का एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करती है। इससे छात्र केंद्रित शिक्षण में और अधिक सुधार आएगा। इस कार्यशाला में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। समूह गतिविधियों, केस स्टडीज, और विचार-विमर्श सत्रों के माध्यम से शिक्षकों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यशाला के समापन पर प्रतिभागियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह सत्र न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि प्रेरणादायक भी रहा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 6 2 2 6
Total views : 404007

Follow us on