Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » छात्रा से अश्लीलता करने वाला प्रोफेसर भेजा जेल

छात्रा से अश्लीलता करने वाला प्रोफेसर भेजा जेल

LP Live, Muzaffarnagar:  चौधरी छोटूराम पीजी कालेज की छात्रा ने प्रोफेसर पर अश्लील चैटिंग और वीडियो काल पर जबरन शरीर के अंक दिखाने के आरोप लगाए। कालेज में हंगामे के बाद पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर प्रोफेसर को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शाम को प्रोफेसर को जेल भेज दिया गया।

How to Make a News Portal

सरकुलर रोड स्थित चौधरी छोटूराम पीजी कालेज में तैनात प्रोफेसर पर कालेज की ही छात्रा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। शनिवार को जाट महासभा के अध्यक्ष धर्मवीर बालियान के साथ कालेज में पहुंची छात्रा ने प्रोफेसर दुष्यंत कुमार पर आरोप लगाए कि वह छात्रा का शारीरिक शोषण करने का प्रयास कर रहा था। कालेज के प्राचार्य केपी सिंह के सामने सभी जानकारी देते हुए छात्रा ने बताया कि प्रोफेसर दुष्यंत कुमार उसे प्रेक्टिकल में फेल करने की भी धमकी दे चुका है। इसके साथ ही पिछले कई महीनों से उसके साथ अश्लील हरकते करता है। व्हाट्सएप चैट पर भी उसकी अश्लील बातों के स्क्रीन शॉट प्राचार्य को दिखाए गए। छात्रा ने यह भी बताया कि वह वीडिया काल कर छात्रों से कपड़ने उतारने का दबाव बनाता था। कालेज में मौजूद छात्र सभा के छात्रों को इस बात की जानकारी हुई तो वहां जमकर हंगामा हो गया। सूचना पर सिविल लाइन पुलिस पहुंच गई, जिसके बाद आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ छात्रों की तरफ से तहरीर दी गई। मामला अधिक गंभीर होने के बाद पुलिस ने प्रोफेसर को कालेज परिसर से बुलाकर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। इसके बाद आरोपी प्रोफेसर दुष्यंत कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। जाट महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने बताया कि छात्रा ने विकास बालियान से संपर्क कर इस मामले की जानकारी दी, जिसके बाद हम लोग सर्तक हुए। छात्रों के साथ कालेज में पहुंचे और प्राचार्य केपी सिंह से वार्ता की। आरोपी पर सख्त सजा दिलाई जाएगी।

प्रोफेसर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ छेडछाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रोफेसर को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी तथ्यों को संज्ञान में लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 1 7 2 8 3
Total views : 344253

Follow us on