Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » पनीर में मिली पामोलिन आयल की मिलावट, टीम ने कराया नष्ट

पनीर में मिली पामोलिन आयल की मिलावट, टीम ने कराया नष्ट

LP Live, Muzaffarnagar: खाद्य सुरक्षा विभाग ने चैकिंग के दौरान पनीर में पामोलिन आयल की मिलावट को पकड़ा है। 52 हजार रुपये के पनीर को टीम ने नष्ट कराया। इसके अलावा सरसों के तेल के नमूने भी अन्य प्रतिष्ठान से जांच के लिए भेजे गए हैं।

How to Make a News Portal

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय अर्चना धीरान एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवकुमार मिश्र के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने दिलशाद मिल्क पनीर निर्माण इकाई पर निरीक्षण में रिफांइड पॉमोलिन ऑयल के खाली कंटेनर मिलने के उपरांत पूछताछ की। दिलशाद ने पनीर निर्माण में उक्त पॉमोलिन ऑयल का प्रयोग करना स्वीकार करने पर पनीर का एक विधिक नमूना संग्रहित किया। शेष 200 किलो पनीर लगभग 52000 रुपये का नष्ट कराया। इसके अतिरिक्त आनंदपुरी स्थित त्यागी एक्सपेलर के संचालक पीयूष कुमार त्यागी के प्रतिष्ठान से सरसों के तेल का एक विधिक नमूना संग्रहित किया गया। नमूनों को जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला लखनऊ को प्रेषित कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी । जांच टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार तथा मनोज कुमार आदि शामिल रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 8 5 3 2
Total views : 393453

Follow us on