Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » इंगट निर्माण फैक्ट्री पर जीएसटी का छापा, बिलों में पकड़ा फर्जीवाड़ा

इंगट निर्माण फैक्ट्री पर जीएसटी का छापा, बिलों में पकड़ा फर्जीवाड़ा

LP Live, Muzaffarnagar:  सिखेड़ा थाना क्षेत्र के धनधेंडा स्थित एमएसक्यू स्टील प्राइवेट लिमेटिड फर्म पर स्टेट जीएसटी की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान टीम को वहां अलग-अलग स्थानों के कटे ई-वे बिलों पर जारी वाहन इकाई में अनलोड होते मिले। फर्जी बिलों के आधार पर गाड़ियों को थाने में खड़ा कराने के साथ इकाई में 279.38 लाख रुपये का माल का विभागीय अधिकारियों ने अपनी निगरानी में जब्त कराते हुए उसकी खरीद-बिक्री पर रोक लगाई है।

How to Make a News Portal

स्टेट जीएसटी विभाग की एसआईबी विंग के ज्वाइंट कमिश्नर सिद्धेश दीक्षित के निर्देश पर उपायुक्त मनोज शुक्ल के नेतृत्व में जांच को टीम धनधेंडा गांव में चल रही एमएसक्यू स्टील प्राइवेट फर्म में पहुंची, जो इंगट निर्माण का कार्य किया जाता है। जांच के दौरान टीम को व्यापार स्थल पर दो वाहन अनलोड़ होते मिले, जिसमें एक वाहन का ई-वे बिल पुणे बिहार से देहादून के लिए काटा गया, जबकि माल एमएसक्यू फर्म पर उतारा गया, जबकि दूसरे वाहन ई-वे बिल जंलाधर पंजाब से नेपाल के लिए जारी किया गया। बिलों में गड़बड़ियों के आधार पर दोनों वाहनों को सिखेड़ा थाने में जब्त कर खड़े कराए गए। इसके बाद फर्म की जांच की गई, जिसके माल और कागजों में भी गड़बड़ी मिली। वहां सिलिको, मैगनीज और स्पंज आयरन घोषणा से कम और ज्यादा मिले। ज्वाइंट कमिश्नर सिद्धेश दीक्षित ने बताया कि विसंगतियों के आधार पर व्यापार स्थल पर 279.38 लाख रुपये के माल को अभिग्रहित किया गया, जिसकी खरीद और बिक्री रोकी गई है। जांच पूरी होने के बाद ही जुर्माना तय होगा। जांच टीम में मनोज शुक्ल के साथ उपायुक्त मनोज कुमार मिश्र, योगेंद्र प्रसाद, मधुसूदन सिंह, नितिन कुमार बाजपेयी, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 4 1 8 6
Total views : 386151

Follow us on