Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » शारदेन स्कूल में विद्यार्थियों को कराा भाषा और संस्कृति से परिचय

शारदेन स्कूल में विद्यार्थियों को कराा भाषा और संस्कृति से परिचय

LP Live, Muzaffarnagar:  शारदेन स्कूल में भारतीय भाषा समर कैंप के अंतर्गत पंजाबी भाषा की गतिविधियों का समापन हुआ। इसमें पूरे सप्ताह भारत में बोली जाने वाली विभिन्न भाषाओं का ज्ञान कराने के साथ-साथ नृत्य कला एवं संगीत से जुड़ी भिन्न-भिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग करते हुए छात्रों के कौशल विकास के लिए प्रेरित किया गया। इन गतिविधियों में करीब 120 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

How to Make a News Portal

स्कूल प्रधानाचार्या धारा रत्न ने बताया कि नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 के बहु भाषावाद और सांस्कृतिक समाज पर आधारित इस कार्यक्रम से बच्चों को जोड़ा गया। इसमें भारतीय भाषा प्रतियोगिताओं गतिविधियों में संचालित एक्टिविटी में इंट्रोडक्शन, वोकैबलरी बिल्डिंग, प्रैक्टिकल कन्वर्सेशन, कल्चरल लर्निंग और कॉन्फिडेंस बूस्ट सेशन शामिल रहा। पंजाब राज्य की गुरुमुखी भाषा है। बच्चों को जानकारी देने के साथ ही उनको पंजाब की संस्कृति, सभ्यता, धार्मिक और सामाजिक परंपरा के साथ वहां के प्रमुख त्योहारों के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को गुरुमुखी लेखन का प्रशिक्षण देने के साथ ही उनको इस भाषा का अक्षर ज्ञान भी कराया गया। पंजाबी में ही डायलॉग बोले गए, पहेलियां पूछी गई एवं स्लोगन लिखे गए। इन गतिविधियों में सभी छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्रों को गुरुमुखी सिखाने में रितु देशवाल व परविंदर कौर का योगदान रहा। भाषा आधारित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण पत्र भी दिए गए।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 6 2 2 6
Total views : 404007

Follow us on