अपराधउत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर पालिका के 12 लापरवाह कर्मचारियों पर कारवाई

लंच के बहाने घर जाकर दोपहर बाद कार्यालय में नहीं लौटते कर्मचारी, पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

LP Live, Muzaffarnagar: नगर पालिका में गुरुवार को दोपहर एक से दो बजे तक कर्मचारियों के लिए लंच की व्यवस्था लागू की गई है। लंच के बहाने अधिकांश कर्मचारी घर चले जाते हैं और वापस नहीं आते हैं। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने पालिका कार्यालय का निरीक्षण किया तो 12 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। सभी का एक दिन का वेतन काटने के लिए ईओ को निर्देश दिए हैं।

दोपहर को लंच के बहाने अधिकांश कर्मचारी नगर पालिका से गायब रहते हैं। इसके बाद वापस कार्यालय नहीं आते हैं। ऐसे में नगर पालिका में नागरिक समस्या लेकर आते हैं, लेकिन कर्मचारी नहीं मिलते। जिससे निराश होकर लौटना पड़ता है। इसकी शिकायत नागरिकों ने नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप से की। मीनाक्षी स्वरूप ने दोपहर ढाई बजे नगर पालिका का निरीक्षण किया। कार्यालय में जाकर कर्मचारियों की उपस्थिति जानी। 12 कर्मचारी गायब मिले। इन सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए है। गैरहाजिर कर्मचारियों में नगर पालिका के कर विभाग के लिपिक अशोक पाल, शोभित सिंघल, अनुचर रामेश्वर प्रसाद, जलकल विभाग से अनुचर मोहम्मद इसरार, अनुचर गाजूद्दीन, अनुचर मोहम्मद इमरान, बिल वितरक संदीप कुमार, मुख्य कार्यालय से लिपिक संतोष, स्वास्थ्य विभाग से अनुचर मोहम्मद दिलशाद, त्रिलोकी, रईस अहम, सोनू शामिल हैं। चेयरपर्सन ने बताया कि आगे भी चेकिंग अभियान जारी रहेगा। वहीं कर्मचारियों से कहा गया है कि लंच भी एक साथ न किया जाए। इसके लिए दो शिफ्ट की व्यवस्था की गई है, ताकि नागरिकों को परेशानी न झेलनी पड़े।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button