दिल्ली-एनसीआरदेशराजनीति

दिल्ली कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अरविन्दर लवली का इस्तीफा

लोकसभा चुनाव में दिल्ली में कांग्रेस को दूसरा बड़ा झटका

चार दिन पहले दिल्ली के पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान ने छोड़ी थी कांग्रेस
LP Live, New Delhi: लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के प्रमुख नेताओं द्वारा पार्टी छोड़ने के जारी सिलसिले से कांग्रेस पार्टी को झटके पर झटके लग रहे हैं। दिल्ली शीला सरकार में मंत्री रहे राजकुमार चौहान के कांग्रेस छोड़ने के चार दिन बाद अब एक ओर पूर्व मंत्री एवं दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने भी इस्तीफा देकर कांग्रेस को आइना दिखा दिया है।

कांग्रेस के दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने इस्तीफा दे दिया है। लवली एक दशक से भी ज्यादा समय तक दिल्ली की शीला सरकार में मंत्री रहे हैं। लवली से पहले शीला सरकार में 12 साल तक मंत्री रहे राजकुमार चौहान ने भी टिकट न मिलने पर कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। बताया जा रहा है कि दोनों पूर्व मंत्री लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी से गठबंधन करने से नाराज थे। दिल्ली में लोकसभा चुनाव होने से पहले ही कांग्रेस से दो बड़े नेताओं के पार्टी से इस्तीफा देना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ने अपना इस्तीफा एक लंबी चिट्ठी के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेज दिया है, जिसमें आम आदमी पार्टी से गठबंधन पर नाराजगी जाहिर की गई है। लवली ने हालांकि अभी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष से इस्तीफा दिया है पार्टी से नहीं।

कांग्रेस नेताओं लवली को मनाने की मुहिम
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अरविन्दर लवली के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने उन्हें मनाने की मुहिम शुरु कर दी है। उनके इस्तीफे के बाद कांग्रेस नेता सुभाष चोपड़ा और संदीप दीक्षित समेत कई बड़े दिग्गज लवली के घर पहुंचे और इस्तीफा देने का कारण जानने का प्रयास किया। लवली ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने पार्टी हाईकमान को इस्तीफे का कारण बता दिया है और वे पार्टी के साथ हैं।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button