Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » लोनी नगर पालिका में ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन

लोनी नगर पालिका में ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन

लोकपथ लाइव, लोनी (गाजियाबाद)। लोनी नगरपालिका में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के खिलाफ मीरपुर हिंदू गांव समेत अन्य गांव के लोगों ने धरना देते हुए प्रदर्शन किया। मांगों को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

How to Make a News Portal

मीडिया रिपोटर्स के अनुसार लोनी नगरपालिका में धरने पर पहुंचे प्रधान मोनू त्यागी ने बताया कि मीरपुर हिंदू गांव के पास प्रशासन द्वारा तीन वर्ष पूर्व बनाए गए सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में नगर निगम का कूड़ा निस्तारित करने का विरोध किया जा रहा है। इसमें मीरपुर हिंदू गांव समेत पचायरा, बदरपुर, नवादा, सुंगरपुर, अल्लीपुर, मंडोला, खानपुर जप्ती, हरमपुर गांव के लोग शामिल हैं। ग्रामीणों ने मीरपुर हिंदू गांव स्थित शिव मंदिर में कुछ दिन पहले अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया था।

ग्रामीणों ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर कहा था कि प्लांट के शुरू होने से क्षेत्र का वातावरण प्रदूषित होने व बीमारी फैलने की आशंका है। ग्रामीणों की मांग पर सुनवाई न होने पर मीरपुर समेत आस पास के गांव के ग्रामीण भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ लोनी तहसील पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने नगर पालिका कार्यालय पर भी धरना प्रदर्शन किया। तहसीलदार डॉ. अरुण अग्रवाल का कहना है कि ग्रामीणों व भाकियू कार्यकर्ताओं से वार्ता की गई है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 3 8 5 4
Total views : 385531

Follow us on