Select Language :

Home » Uncategorized » डेंगू से मुजफ्फरनगर की प्रधानाचार्या की मौत, शिक्षक जगत में छाया शोक

डेंगू से मुजफ्फरनगर की प्रधानाचार्या की मौत, शिक्षक जगत में छाया शोक

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: जनपद में डेंगू और वायरल फीवर का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। इसी बीच जैन कन्या इंटर कॉलेज, नई मंडी की प्रधानाचार्या किरन देवी का डेंगू से उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
प्रधानाचार्या किरन देवी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनके पति सुदर्शन लाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी गंभीर स्थिति की जानकारी साझा की थी। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद शिक्षकों, परिचितों और शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानाचार्या का पार्थिव शरीर मंगलवार को दो घंटे के लिए मुजफ्फरनगर लाया जाएगा। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार बरेली में किया जाएगा। मृतक किरन देवी के पति बेसिक शिक्षा विभाग में Beo के पद पर मेरठ में तैनात है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 7 8 8 3 1
Total views : 446866

Follow us on