Select Language :

Home » एजुकेशन » डीएवी कॉलेज में शिक्षकों ने मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

डीएवी कॉलेज में शिक्षकों ने मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (FUPUCTA) के प्रांतीय आह्वान पर डी.ए.वी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में शिक्षकों की लंबे समय से लंबित एवं जायज मांगों के समर्थन में प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के प्रथम चरण का सोमवार को सफल आयोजन किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया।
दोपहर एक बजे  महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के समक्ष शिक्षक संघ के बैनर तले एक विशाल सांकेतिक विरोध प्रदर्शन का आयोजन हुआ। इस दौरान विभिन्न संकायों के सदस्यों और शिक्षकों ने दलगत एवं व्यक्तिगत वैचारिक मतभेदों से ऊपर उठकर एकजुटता का प्रदर्शन किया और अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार आवाज बुलंद की।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ प्राध्यापकों ने कहा कि शिक्षक उच्च शिक्षा व्यवस्था की मूल रीढ़ होते हैं। उनकी सेवा संबंधी समस्याओं के निस्तारण, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के बिना शिक्षा की गुणवत्ता में अपेक्षित सुधार संभव नहीं है। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन केवल व्यक्तिगत हितों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रदेश की उच्च शिक्षा के समग्र सुधार और बेहतरी के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
प्रमुख रूप से यह रहे उपस्थित: आज के इस सफल विरोध प्रदर्शन में प्रो. विपिन जैन, प्रो. नवीन शर्मा, प्रो. वेदपाल, प्रो. संजय कुमार, प्रो. कल्पना, प्रो. योगेश कुमार, प्रो. अमृता, प्रो. सचिन कुमार, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. अनुज त्यागी, डॉ. सुभाष चंद्रा, डॉ. विष्णु, डॉ. आसिफ, डॉ. संजीव, डॉ. अरशद, डॉ. अक्षय, डॉ. सचिन, डॉ. रामआसरे, डॉ. शुभम, डॉ. अरविन्द और डॉ. सोनिया सहित महाविद्यालय के अनेक शिक्षक साथी उपस्थित रहे।
आगे के आंदोलन की रूपरेखा: शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि महासंघ के दिशा-निर्देशों के तहत आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा:
  • 03 एवं 04 नवंबर 2026: सभी शिक्षक साथी काली पट्टी बांधकर अध्यापन कार्य जारी रखते हुए अपना सांकेतिक विरोध दर्ज कराएंगे।
  • 05 नवंबर 2026: जिले भर के महाविद्यालयों के शिक्षक एकत्रित होकर जिलाधिकारी (DM) के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री को अपनी लंबित मांगों का ज्ञापन सौंपेंगे।
महाविद्यालय शिक्षक संघ ने आज के प्रदर्शन को पूर्णतः सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी सम्मानित प्राध्यापकों का आभार व्यक्त किया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 7 8 5 0 8
Total views : 446423

Follow us on