Select Language :

Home » Uncategorized » पीआर पब्लिक स्कूल के छात्रों ने जीते 29 पदक और 5 ट्रॉफियाँ

पीआर पब्लिक स्कूल के छात्रों ने जीते 29 पदक और 5 ट्रॉफियाँ

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। पीआर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अंतरविद्यालयी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 29 मेडल और 5 ट्रॉफियाँ अपने नाम कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। एक ओर जहां खेलकूद और बौद्धिक प्रतियोगिताओं में बच्चों ने परचम लहराया, वहीं दूसरी ओर विद्यालय के किंडरगार्टन विंग में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी के माध्यम से नन्हे विद्यार्थियों को नेतृत्व एवं जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण पाठ पढ़ाया गया।
जनपद में हुई अंतर-विद्यालयी स्पर्धाओं में पीआर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने क्रिकेट, शतरंज, कैरम, तैराकी और प्रश्नोत्तरी जैसी विभिन्न विधाओं में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। इसमें क्रिकेट में रनर-अप का खिताब जीता। शतरंज में सृष्टि, रावी और वंशिका धीमान ने तीन स्वर्ण पदक हासिल किए। कैरम में वंश भट और उमेर ने दो रजत पदक जीते। तैराकी में सावेज, रेहान, निशांत, आदिल और अरमान ने पाँच रजत पदक प्राप्त किए। प्रश्नोत्तरी आर्या कौशिक, सोम्या उपाध्याय, अंशिका धीमान और वंशिका ने अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय देते हुए चार कांस्य पदक हासिल किए। विद्यालय प्रधानाचार्या अनघ सिंघल ने विजेताओं को सम्मानित कर हौंसला बढ़ाया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 7 8 5 9 1
Total views : 446547

Follow us on