Select Language :

Home » एजुकेशन » महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्षा से मुजफ्फरनगर कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्षा से मुजफ्फरनगर कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

लोकपथ मुज़फ्फरनगर: नवगठित उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ, मुज़फ्फरनगर की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने राजधानी लखनऊ पहुंचकर महिला शिक्षक संघ की संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्षा सुलोचना  मौर्या से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं, विस्तार और मजबूती को लेकर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा की गई।

How to Make a News Portal

बैठक में नवीन कार्यकारिणी के विस्तार, संगठनात्मक ढांचे को सशक्त बनाने तथा महिला शिक्षकों से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से विचार-विमर्श हुआ। प्रदेश अध्यक्षा  सुलोचना मौर्या ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में अपने विचार साझा किए और मार्गदर्शन प्रदान किया, जिसे उपस्थित पदाधिकारियों ने प्रेरणादायक बताया। साथ ही जनपद मुज़फ्फरनगर में महिला शिक्षकों से जुड़ी प्रमुख समस्याओं एवं चुनौतियों को उनके समक्ष रखा गया, जिनके समाधान के लिए उन्होंने मार्गदर्शन देने के साथ अपने स्तर से सहयोग का आश्वासन भी दिया।

मुज़फ्फरनगर महिला शिक्षक संघ की पदाधिकारियों ने बताया की उन्हें विश्वास है कि कार्यकारिणी की यह प्रथम शिष्टाचार भेंट भविष्य में बेहतर समन्वय, प्रभावी कार्ययोजना और संगठन की मजबूती का आधार बनेगी।

शिष्टाचार भेंट में जिलाध्यक्ष उषा चौहान, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं बुढ़ाना ब्लॉक अध्यक्ष  प्रीति चौहान, जिला मीडिया प्रभारी प्रीति ठाकुर, शाहपुर ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती रंजना मौर्य तथा पुरकाजी ब्लॉक अध्यक्ष सुमन जी उपस्थित रहीं।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 1 7 4 3 8
Total views : 344703

Follow us on