
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। सीता शरण इंटर कॉलेज खतौली में भारतीय मानक ब्यूरो के तत्वाधान में एवं मेन्टर अनमोल कुमार के निर्देशन में मानक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दीपांशु कक्षा 9, द्वितीय स्थान रक्षक कक्षा 10 एवं तृतीय स्थान सेवा कक्षा 10 में प्राप्त किया। जिन्हें प्रधानाचार्य डॉक्टर कुमार सिंह द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन गोविंद गावड़िया के द्वारा किया गया। इस दौरान डॉ सुधीर बालियां, बबलू कुमार मुकुल शर्मा एवं अलका उपस्थित रहे।


Post Views: 272












Total views : 446947