Select Language :

Home » अपराध » अस्पताल में भर्ती बच्ची को कुत्तों ने 20 जगह से नोचा, गंभीर घायल

अस्पताल में भर्ती बच्ची को कुत्तों ने 20 जगह से नोचा, गंभीर घायल

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल में कुत्तों के झुंड ने तीन वर्षीय भर्ती बच्ची पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्ची को बचाने के लिए मौके पर मौजूद तीमारदार दौडकर बच्ची को कुत्तों से बचाया। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल बच्ची की हालत गंभीर है।
जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में शेरपुर निवासी इरम की तीन वर्षीय बेटी मेहरबा को बुखार और दस्त के चलते भर्ती किया था। रविवार शाम अस्पताल की बिजली गुल होने के कारण गर्मी से बचने के लिए इरम बच्ची को लेकर अस्पताल परिसर में वार्ड के बाहर बैठ गई। परिसर में घूम रहे आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्ची को अचानक अपना शिकार बना लिया। कुत्तों ने बच्ची पर अचानक हमला कर उसे बुरी तरह नोच डाला, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर-शराबा और बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद तीमारदार और अन्य लोग दौड़े तथा किसी तरह कुत्तों को भगाकर बच्ची की जान बचाई। बच्ची की मां इरम ने बताया कि शाम के समय अस्पताल की बिजली चली गई थी।

बिजली गुल होने पर वार्ड से बाहर आई थी बच्ची 

वार्ड में अत्यधिक गर्मी होने के कारण वह अपनी बेटी को लेकर वार्ड के बाहर परिसर में बैठ गई थीं। इसी दौरान अचानक कुत्तों का एक झुंड वहां पहुंच गया और बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुत्तों ने बच्ची को जमीन पर गिराकर कई जगह काट लिया और नोच डाला। घटना जिला अस्पताल के होने के चलते तुरंत घायल बच्ची का चिकित्सकों की निगरानी में इलाज शुरू किया। बच्ची के ब्लड को रोकने के लिए पूरे बदन को पट्टी से बांध दिया गया। इस घटना को देखने के बाद अस्पताल परिसर में भी अन्य तीमारदारो में हड़कंप मच गया। सीएमएस संजय कुमार वर्मा कहना है नगर पालिका से बात कर कुत्तों के ख़िलाफ़ अभियान चलवाए जाएगा। बच्ची को प्रॉपर इलाज दिया जा रहा है।

 

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 7 9 7 3
Total views : 392347

Follow us on