
लोकपथ लाइव, नई दिल्ली/मुजफ्फरनगर। जलवायु परिवर्तन की गंभीर चुनौती से निपटने और हरित भारत के सपने को साकार करने के उद्देश्य से ‘सारिका फाउंडेशन’ ने ‘ग्रीन रूट्स’ नामक विशाल वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया। संस्था के स्वयंसेवकों ने मुजफ्फरनगर सहित अन्य स्थानों पर विभिन्न खुले स्थानों पर फलदार, छायादार और औषधीय पौधे लगाकर धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।
अभियान का नेतृत्व करते हुए संस्थापक सविता देवी और सह-संस्थापक कपिल शर्मा ने कहा कि पेड़ लगाना केवल एक कार्य नहीं, बल्कि भविष्य की सुरक्षा का निवेश है। इस अवसर पर अध्यक्ष संस्कार राजपूत व रितिका राजपूत, और परियोजना प्रबंधक अखिल सैनी ने युवाओं को पौधों की देखभाल की शपथ दिलाई। आयोजन में यथार्थ तोमर, अंकित, कृष्णा, पारस और आयुष आचार्य मोहित वैदिक सहित कई पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे। विशेषज्ञों ने फाउंडेशन के इस प्रयास को कार्बन उत्सर्जन कम करने और जल संरक्षण की दिशा में एक प्रभावी कदम बताया है।
Post Views: 181













Total views : 392595