Select Language :

Home » एजुकेशन » श्रीराम कालेज के यूथ फेस्ट में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

श्रीराम कालेज के यूथ फेस्ट में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर।  श्री राम कॉलेज में चल रहे यूथ फेस्ट-2025 के खेलो में स्पोर्ट्समैनशिप स्प्रिट का अद्भुत संगम देखने को मिला। युवा महोत्सव में खेल गतिविधियों  की थीम ए ब्लेंड ऑफ दी स्पोर्ट्समैनशिप स्प्रिट में छात्रों की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन हुआ। इस वर्ष के महोत्सव में यूपी तथा सीबीएसई बोर्ड के 43 स्कूलों के कुल 933 छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया, जिससे कार्यक्रम और अधिक भव्य एवं प्रतिस्पर्धात्मक बन गया।  विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री राम कॉलेज के चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ, प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। सोमवार को खेल गतिविधियाँ में खो-खो, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज इन सभी गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों में खेल भावना, रचनात्मकता, अनुशासन और टीमवर्क को बढ़ावा देना था। सभी प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन अनुभवी निर्णायक मंडल द्वारा किया गया, जिसमे निर्णायकों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का निष्पक्ष एवं सूक्ष्म मूल्यांकन कर परिणाम घोषित किए। कार्यक्रम में विजेताओं को सम्मानित किया गया, जिनमें  प्रतीक चिह्न, सर्टिफिकेट के साथ पुरस्कार धन राशि में प्रथम स्थान 5100 रुपये, द्वितीय स्थान पर रहे 3100 रुपय तथा तृतीय स्थान वाले को 2100 रुपये की पुरस्कार धनराशि प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में लकी ड्रा भी हुआ। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को कंसोलेशन प्राइज देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता में सभी खिलाडियों ने अपना सर्वोच्च प्रदर्शन किया है। इस अवसर पर डा. एसएन चौहान, डा. आरपी सिंह, डा. सौरभ मित्तल, संदीप देशवाल, तरूण वर्मा, प्रशांत कुमार, विश्वदीप कौशिक आदि मौजूद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 8 1 4 2
Total views : 392782

Follow us on