
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिले के युवाओं के लिए विदेशी धरती पर रोजगार पाने का अवसर दिया जा रहा है। मुजफ्फरनगर की जिला सेवायोजन अधिकारी पारूल सिंघल ने बताया कि ‘रोजगार संगम पोर्टल’ के माध्यम से सऊदी अरब में विभिन्न तकनीकी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।


यह भर्ती रिक्रूटमेंट एजेंसी ‘क्रिएटिव एंटरप्राइजेज’ द्वारा की जा रही है। इसके तहत निम्नलिखित पदों पर अनुभवी अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसमें मैकेनिकल फिटर और फैब्रिकेशन फोरमेन, मैकेनिकल टेक्नीशियन और स्ट्रक्चर फैब्रिकेटर, पाइप फैब्रिकेटर, वेल्डर और हेल्पर्स और सुपरवाइजर के पदों पर नौकरी मिलेगी।

जिला सेवायोजन अधिकारी पारूल सिंघल का कहना है कि चयनित अभ्यर्थियों को 60,000 रुपये से 1,50,000 रुपये मासिक तक का आकर्षक सैलरी पैकेज दिया जाएगा। इस भर्ती के लिए केवल वही अभ्यर्थी पात्र होंगे जिनके पास वैध पासपोर्ट है और संबंधित क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव है।
आवेदन कैसे करें? इच्छुक अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश सरकार के आधिकारिक रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सेवायोजन अधिकारी पारूल सिंघल ने युवाओं से अपील की है कि वे पोर्टल के माध्यम से समय पर आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठाएं।












Total views : 306594