Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » टेलीग्राम से टास्क के नाम पर महिला से ठगी

टेलीग्राम से टास्क के नाम पर महिला से ठगी

cyber crime AI Image
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर:  मुजफ्फरनगर जनपद के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के अंतर्गत मल्हूपुरा में टेलीग्राम ऐप के जरिए घर बैठे मोटी कमाई का झांसा देकर एक महिला से हजारों रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। शातिर साइबर ठगों ने पार्ट-टाइम जॉब और ऑनलाइन टास्क पूरा करने के जाल में फंसाकर पीड़िता फिरदोस कोसर त्यागी के खाते से कुल 63,000 रुपये पार कर दिए। पीड़िता की तहरीर और नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता फिरदोस कोसर त्यागी द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले टेलीग्राम ऐप पर ‘भास्कर पाल’ नामक एक यूजर आईडी से उनसे संपर्क किया गया था। ठग ने उन्हें घर बैठे बेहद आसान टास्क पूरे कर रोजाना हजारों रुपये कमाने का लालच दिया। शुरुआत में भरोसा जीतने के लिए पीड़िता को ‘सुमन नायक’ नामक आईडी पर भुगतान प्राप्त करने को कहा गया और महज 150 रुपये के शुरुआती टास्क पर 2000 रुपये का भारी-भरकम मुनाफा उनके खाते में भेजा गया। इस मुनाफे को देखकर पीड़िता झांसे में आ गई।
इसके बाद ठगों ने खेल बदलते हुए ‘तानिया पटेल’ नामक एक अन्य टेलीग्राम आईडी के जरिए पीड़िता को एक फर्जी निवेश वेबसाइट पर लॉगिन कराया। यहां बड़े टास्क और ज्यादा मुनाफे का लालच देकर तीन अलग-अलग किश्तों में क्रमशः 12,000 रुपये, 25,000 रुपये और 26,000 रुपये (कुल 63,000 रुपये) ट्रांसफर करवा लिए गए। जब रकम वापस निकालने का प्रयास किया गया, तो वेबसाइट ब्लॉक हो गई और ठगों ने संपर्क तोड़ लिया। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। साथ ही राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी अपनी शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मुजफ्फरनगर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
सावधान रहें, सुरक्षित रहें 
अखबार की अपील: डिजिटल युग में ‘वर्क फ्रॉम होम’ या टेलीग्राम पर ‘लाइक और शेयर’ करके पैसे कमाने वाले ऑफर्स से पूरी तरह सावधान रहें। कोई भी वैध कंपनी काम देने के बदले पहले पैसों की मांग नहीं करती है। यदि आपके साथ भी ऐसा कोई फ्रॉड होता है, तो बिना देरी किए गोल्डन ऑवर (शुरुआती एक घंटे) के भीतर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें, ताकि आपका पैसा फ्रीज कराया जा सके।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 7 9 7 3
Total views : 392347

Follow us on