Select Language :

Home » अपराध » मुजफ्फरनगर पुलिस का एक्शन, 225 वाहनों के कटे चालान, वसूला 4.32 लाख जुर्माना

मुजफ्फरनगर पुलिस का एक्शन, 225 वाहनों के कटे चालान, वसूला 4.32 लाख जुर्माना

लोकपथ लाइव, मजफ्फरनगर:  जनपद में ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने और आम नागरिकों को अनावश्यक शोर से राहत दिलाने के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर यातायात पुलिस ने सोमवार को एक सघन चेकिंग अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में चलाए गए इस विशेष अभियान में मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हार्न और हूटर का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों पर जमकर कार्रवाई की गई।
ताबड़तोड़ कार्रवाई: 225 वाहनों पर लगा जुर्माना- पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी यातायात रविन्द्र प्रताप सिंह एवं प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों पर चेकिंग की। अभियान का परिणाम यह रहा कि कुल 225 वाहनों का चालान किया गया और उनसे कुल 4,32,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए मौके पर ही कई वाहनों से मॉडिफाइड साइलेंसर उतरवाए।
इस प्रकार रही पुलिस की कार्रवाई 
  • मॉडिफाइड साइलेंसर: 159 वाहनों का चालान, 2,42,000 रुपये जुर्माना।
  • प्रेशर हार्न व हूटर: 66 वाहनों का चालान, 1,90,000 रुपये जुर्माना।
पुलिस की अपील: नियम न तोड़ें, जिम्मेदार बनें प्रशासन ने वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया है कि वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर का प्रयोग न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह गंभीर ध्वनि प्रदूषण भी फैलाता है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे इस शोर से मरीजों और स्कूली बच्चों को होने वाली दिक्कतों को समझें।
यातायात पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। अतः सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें और एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं। नियमों की अनदेखी करने पर भविष्य में और भी कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 7 9 7 3
Total views : 392347

Follow us on