Select Language :

Home » एजुकेशन » चिल्ड्रन एकेडमी के आम उत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

चिल्ड्रन एकेडमी के आम उत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। शहर के चिल्ड्रन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विशेष अवसरों एवं त्योहारों को लेकर एक भव्य आम उत्सव व रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे विद्यालय परिसर में भारी उत्साह और आनंद का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर और अत्यंत उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से इन विशेष अवसरों को बेहद आनंदपूर्वक और यादगार अंदाज में मनाया। बच्चों की प्रतिभा और उनके इस प्रयास की उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की।
चिल्ड्रेन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की उप प्रधानाचार्या सान्या निगम ने विद्यार्थियों के इस बेहतरीन प्रदर्शन और अनुशासन की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे सह-पाठ्यचर्या संबंधी आयोजन बच्चों के मानसिक व रचनात्मक विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। विद्यालय प्रबंधन ने भी सभी सफल प्रतिभागी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 0 7 0 7
Total views : 380062

Follow us on