Select Language :

Home » एजुकेशन » मुजफ्फरनगर में बरसात के चलते कल भी सभी स्कूल बंद

मुजफ्फरनगर में बरसात के चलते कल भी सभी स्कूल बंद

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने शुक्रवार 10 जुलाई 2026 को भी सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर कक्षा 1 से 12 तक सभी बोर्डों के सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालय बंद रहेंगे।

How to Make a News Portal

जिला विद्यालय निरीक्षक हरिकेश यादव ने जारी आदेश में बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे स्कूल आने-जाने में बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

गौरतलब है कि गुरुवार को भी लगातार बारिश के चलते जनपद के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया था। मौसम विभाग की चेतावनी और जिले में बने बारिश के हालात को देखते हुए शुक्रवार को भी छुट्टी का फैसला लिया गया है। जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय संचालकों से आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Muzaffarnagar: तालाब बने स्कूल परिसर, डीएम सर… एक दिन और बढ़ा दो छुट्टी!

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 0 4 5 5
Total views : 379363

Follow us on