Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » नचिकेता स्कूल की जिला स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम

नचिकेता स्कूल की जिला स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: बाईपास स्थित प्रतिष्ठित नचिकेता स्कूल में रविवार को डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के निर्देशन में जिला स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, उत्तर प्रदेश सरकार के कौशल विकास मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, पूर्व नगर विधायक  अशोक कुमार कंसल तथा विद्यालय की उप प्रधानाचार्य जसबीर कौर ने संयुक्त रूप से किया।
प्रतियोगिता में 200 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खिलाड़ियों ने स्केटिंग के माध्यम से अपनी गति, संतुलन, कौशल और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। आयोजन में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने आकर्षक वेशभूषा और रचनात्मक प्रस्तुतियों से सभी का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम में प्रबंध समिति की ओर से योगेश कुमार जैन, अनुराग सिंघल, शुभम जैन, अचिन कंसल,  आराध्य जैन एवं आकाश जैन उपस्थित रहे।
इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास, एकाग्रता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। स्केटिंग जैसी खेल गतिविधियां बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनमें धैर्य, संतुलन और लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा भी देती हैं। वहीं, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता ने बच्चों की रचनात्मकता और अभिव्यक्ति की प्रतिभा को मंच प्रदान किया।
नचिकेता स्कूल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने मुजफ्फरनगर जिले के विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर दिया। आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग एसोसिएशन, प्रतिभागियों और विद्यालय परिवार के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 6 8 3 4 0
Total views : 433306

Follow us on