Select Language :

Home » एजुकेशन » Muzaffarnagar: तालाब बने स्कूल परिसर, डीएम सर… एक दिन और बढ़ा दो छुट्टी!

Muzaffarnagar: तालाब बने स्कूल परिसर, डीएम सर… एक दिन और बढ़ा दो छुट्टी!

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनपद के परिषदीय और सरकारी विद्यालयों की व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित कर दी है। गुरुवार को जिले के कई परिषदीय विद्यालयों के परिसर तालाब में तब्दील नजर आए। स्कूल भवनों के साथ-साथ मुख्य प्रवेश द्वार तक बारिश का पानी भर जाने से बच्चों और शिक्षकों के लिए विद्यालय पहुंचना मुश्किल हो गया।

Screenshot

गुरुवार सुबह विद्यालयों का समय साढ़े सात बजे निर्धारित था, लेकिन लगातार बारिश और जलभराव की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी उमेश कुमार मिश्रा ने सुबह करीब नौ बजे विद्यालयों में अवकाश के निर्देश दिए। इसके बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी बोर्डों के विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया।

हालांकि गुरुवार देर शाम तक भी जिले के अनेक परिषदीय एवं माध्यमिक विभाग के सरकारी विद्यालयों में जलभराव की स्थिति बनी रही। कई स्कूलों के परिसर पूरी तरह पानी में डूबे रहे, जिससे शुक्रवार को भी पठन-पाठन सामान्य रूप से संचालित होना मुश्किल माना जा रहा है।

मौसम विभाग ने भी शुक्रवार को जिले में खराब मौसम और बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में शिक्षक, अभिभावक और छात्र अब जिलाधिकारी से शुक्रवार के लिए भी अवकाश घोषित किए जाने की उम्मीद लगाए बैठे हैं, ताकि बच्चों और विद्यालय स्टाफ को जलभराव के बीच अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि विद्यालयों में जलभराव की स्थिति से जिलाधिकारी को अवगत कराया जाएगा। इसके बाद परिस्थितियों के अनुसार आगे का निर्णय लिया जाएगा।

15 घंटे की मूसलाधार बारिश से थमा मुजफ्फरनगर, कई जगह नहीं खुले बाजार

Share this post:

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 2 6 4 0 5
Total views : 367420

Follow us on