Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर में NH-58 पर थार की स्टंटबाजी, बोनट पर बैठा युवक, हादसे को दावत

मुजफ्फरनगर में NH-58 पर थार की स्टंटबाजी, बोनट पर बैठा युवक, हादसे को दावत

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर थार सवार युवकों की स्टंटबाजी का मामला सामने आया है। संधावली गांव के बाहर हाईवे पर एक युवक थार के बोनट पर बैठा दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरा युवक गाड़ी की खिड़की में बैठकर स्टंट करता नजर आ रहा है। हाईवे पर इस तरह की खतरनाक हरकत से सड़क पर चलने वाले अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
Screenshot
हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के बीच इस तरह स्टंट करना युवक की जान के साथ-साथ दूसरे राहगीरों के लिए भी खतरा पैदा कर सकता है। जरा-सी चूक होने पर गंभीर हादसा हो सकता है।
सार्वजनिक सड़क पर इस तरह की स्टंटबाजी सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी को दर्शाती है। मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर जानकारी सामने आने का इंतजार है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 6 8 2 4 8
Total views : 433168

Follow us on