
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. संजय वर्मा और फायर सेफ्टी ऑफिसर (एफएसओ) आरके यादव के बीच मंगलवार को हुआ तीखा विवाद बुधवार को पूरी तरह शांत हो गया। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया की मौजूदगी में हुई उच्च स्तरीय वार्ता के बाद एफएसओ ने अपने व्यवहार पर खेद जताते हुए माफी मांग ली। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कड़वाहट खत्म हुई और जिला अस्पताल प्रशासन ने एफएसओ को चाय पिलाकर ससम्मान विदा किया।
मामला मंगलवार का है, जब एफएसओ आरके यादव जिला अस्पताल में फायर सेफ्टी संबंधी कार्यों की जांच के लिए पहुंचे थे। इस दौरान अस्पताल कर्मचारियों और सीएमएस डॉ. संजय वर्मा ने आरोप लगाया कि एफएसओ ने अमर्यादित व्यवहार करते हुए गलत तरीके से हाथ लगाकर धमकाने का प्रयास किया। इस घटना से नाराज होकर सीएमएस ने सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया और मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) अनुराग कुमार को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी, जिससे स्वास्थ्य कर्मियों में भारी रोष फैल गया था।
विवाद बढ़ता देख बुधवार को समन्वय स्थापित करने के लिए एफएसओ दोबारा सीएमएस कार्यालय पहुंचे। सीएमओ की मध्यस्थता में हुई बातचीत के दौरान एफएसओ आरके यादव ने कहा कि संभवतः कोई गलतफहमी हुई है, लेकिन यदि उनकी किसी बात या लहजे से ठेस पहुंची है तो वे इसके लिए माफी मांगते हैं। एफएसओ द्वारा माफी मांगते ही स्वास्थ्य कर्मियों का गुस्सा भी शांत हो गया। सीएमएस डॉ. संजय वर्मा ने बताया किया कि अब उन्हें इस मामले में कोई शिकायत नहीं है और प्रकरण को यहीं समाप्त कर दिया गया है। सीएफओ ने माफी मांग ली, जिसके बाद हमे उनसे कोई शिकायत नहीं है।
Post Views: 205













Total views : 380059