
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में मरीजों, तीमारदारों और किसानों से कथित रूप से सुविधा शुल्क वसूले जाने तथा उनके आर्थिक शोषण संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने अस्पताल में बैठक की। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी है कि अस्पताल में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों व दलालों के खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेजा जाएगा।
मंगलवार को जिला अस्पताल के सीएमएस डा. संजय कुमार वर्मा के कार्यालय में सीएमओ डा. सुनील कुमार तेवतिया पहुंचे। उन्होंने वहां एसीएमओ व अस्पताल के अन्य स्टाफ के साथ वार्ता करते हुए बताया कि भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर द्वारा जिला चिकित्सालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, सुविधा शुल्क की वसूली, चरमराई अव्यवस्थाओं एवं आमजन को हो रही गंभीर परेशानियों के संबंध में कई पुख्ता शिकायतें उनके संज्ञान में दी है, जिसने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय में पूरी पारदर्शिता बनाए रखना एवं यहाँ आने वाले असहाय मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।अस्पताल परिसर में किसी भी प्रकार की दलाली, अवैध सुविधा शुल्क, वित्तीय भ्रष्टाचार, ड्यूटी में लापरवाही अथवा मरीजों व उनके तीमारदारों के शोषण जैसी गंभीर शिकायतों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हैं। बैठक में सीएमएस डॉ. संजय वर्मा, एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार, इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. नवनीत बंसल, डॉ. संदीप रंजन, फार्मासिस्ट हारून, फार्मासिस्ट राजीव गोयल सहित अस्पताल के तमाम चिकित्सा अधिकारी और बाबू व कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Post Views: 219













Total views : 313910