
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। शिक्षा विभाग में पदोन्नति के बाद वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सुधीर कुमार ने सोमवार को जनपद के नए सह जिला विद्यालय निरीक्षक के रूप में विधि-विधान से अपना कार्यभार संभाल लिया। उनके पदभार ग्रहण करने के ऐतिहासिक अवसर पर उत्तर प्रदेश राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय व जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया।
कार्यालय पहुंचने पर शिक्षकों ने किया स्वागत
नवनियुक्त सह जिला विद्यालय निरीक्षक सुधीर कुमार सैनी के कार्यालय पहुंचने पर शिक्षकों और पदाधिकारियों स्वागत किया। इस दौरान राजकीय विद्यालय की संगीत शिक्षिका पूनम द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुचित्रा सैनी, प्रांतीय प्रचार मंत्री रविन्द्र, जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार गर्ग तथा जिला समन्वयक अलका तोमर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इसके साथ ही शिक्षक नेता प्रमोद कुमार तथा रकम सिंह सहित जनपद के विभिन्न राजकीय विद्यालयों से आए अनेक शिक्षक व संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
सहारनपुर में उपनिरीक्षक के पद पर थे तैनात


सहारनपुर से मुजफ्फरनगर डीआईओएस कार्यालय में एडीआईओएस के पद पर तैनात हुए सुधीर कुमार ने बताया कि वह सहारनपुर में संस्कृत पाठशालाओं के उपनिरीक्षक थे। वहां से पदोन्नत होकर उन्हें सह जिला विद्यालय निरीक्षक बनाया गया है। यहां पूरी निष्ठा से कार्य होगा।

Post Views: 127












Total views : 393255