उत्तर प्रदेशशिक्षा

जीडी गोयनका स्कूल में मची लोहडी की धूम

प्रधानाचार्या सुरेखा सिंह ने बच्चों को लोहड़ी एवं मकर संक्रांति पर्व के महत्व को बताते हुए कहा कि इस त्यौहार को मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है।

LP Live, Desk: जीडी गोयनका विद्यालय में शुक्रवार को लोहड़ी एवं मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों को मूंगफली, रेवड़ी एवं पापकोर्न वितरित किए गए। छात्रों एवं शिक्षकों ने गिद्दा ,भांगड़ा आदि कर कार्यक्रम में समा बांधा। इस दौरान त्यौहार की खुशियां मनाने के साथ छात्रों को पर्व की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्या सुरेखा सिंह ने बच्चों को लोहड़ी एवं मकर संक्रांति पर्व के महत्व को बताते हुए कहा कि इस त्यौहार को मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है। लोहड़ी का पर्व मनाने के पीछे बहुत सी ऐतिहासिक कथाएं प्रचलित है, जिनमें से एक यह है कि जब पंजाब में राबी की फसल काटी जाती है और नई फसल बोई जाती है, तब यह पर्व मनाया जाता है। इस पर्व पर सूर्य देव व अग्नि देव का आभार प्रकट किया जाता है। उन्होंने छात्रों को बताया कि इस दौरान अलाव जलाकर अग्नि में तिल, गुड़, रेवड़ी एवं पापकोर्न आदि अर्पित किए जाते हैं।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button