परिवर्तन की साक्षी समिति के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री की पत्नी ने किया पौधारोपण


LP Live, Muzaffarnagar: परिवर्तन की साक्षी समिति संस्थान के तत्वावधान में शनिवार को कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों ने आओ राष्ट्र सबल बनाए विषय पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर पौधारोपण भी हुआ।
आदर्श कालोनी स्थित न्यू दावत पार्टी हाल में परिवर्तन की साक्षी समिति के कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान की पत्नी डा. सुनीता बालियान, विशिष्ट अतिथि श्री बांका बिहारी, एडवोकेट सरिता गौड़ ने द्वीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद संचालन कर रहे संस्था पदाधिकारी संदीप शर्मा ने सभी को बताया कि संस्था का ध्येय आओ राष्ट्र सबल बनाएं विषय पर कार्य करना है। संस्था मुख्य रूप से जल, जंगल, जमीन का संरक्षण करने पर कार्य कर रही है। महिला सशक्तिकरण, शिक्षा एवं कौशल विकास, पर्यटन एवं संस्कृति, बालिका शिक्षा एवं सुरक्षा, ग्रामीण विकास, जैविक कृषि, स्वच्छ भारत अभियान आदि के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन का कार्य संस्था पदाधिकारी कर रहे हैं। डा. सुनीता बालियान ने कहा कि सामाजिक कार्य करना बहुत अच्छा कार्य है। उन्होंने कहा कि उनके पति राज्यमंत्री डा. संजीव बलियान भी उन्हें किसी एनजीओ के साथ काम करने के लिए प्रेरित करते हैं। इस दौरान श्री बांका बिहारी, सुघोष आर्या, सुश्री सरिता गौड़ आदि ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में अुतल अरोड़ा, रुचिर गौड़, रेशू मित्तल, कार्तिक गुप्ता, श्रीकांत शर्मा, साक्षी वर्मा आदि मौजूद रहे।
