Select Language :

Home » राष्ट्रीय » पेट्रोल-डीजल के साथ CNG की कीमतों में भारी उछाल

पेट्रोल-डीजल के साथ CNG की कीमतों में भारी उछाल

 लोकपथ लाइव, नई दिल्ली: आम जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी है। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा करने के बाद अब दिल्ली-NCR समेत उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई शहरों में CNG के नए दाम लागू हो गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद आवाजाही और माल ढुलाई महंगी होने की आशंका बढ़ गई है।

How to Make a News Portal

पेट्रोल-डीजल 3.25 रुपये तक हुए महंगे

शुक्रवार को केंद्र सरकार ने पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3.25 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी का एलान किया। इस फैसले के बाद राजधानी दिल्ली में ईंधन की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गई हैं:

  • पेट्रोल: पुरानी कीमत ₹94.77 से बढ़कर अब ₹97.77 प्रति लीटर हो गई है।

  • डीजल: पुरानी कीमत ₹87.67 से बढ़कर अब ₹90.67 प्रति लीटर पर पहुँच गई है।

पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ CNG की कीमतों ने भी लोगों को झटका दिया है। दिल्ली की तुलना में यूपी के नोएडा और गाजियाबाद जैसे शहरों में CNG की कीमतें काफी अधिक हैं।

शहरवार CNG की नई कीमतें (प्रति किलो):

शहर नई कीमत (₹/Kg)
दिल्ली (NCT) ₹79.09
नोएडा / गाजियाबाद ₹87.70
गुरुग्राम (हरियाणा) ₹84.12
मेरठ / मुजफ्फरनगर / शामली ₹87.58
रेवाड़ी ₹83.70
करनाल ₹83.43

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 3 2 0 3
Total views : 384299

Follow us on