Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » आर्य एकेडमी में ‘लक्ष्यशाला’ शूटिंग रेंज का उद्घाटन

आर्य एकेडमी में ‘लक्ष्यशाला’ शूटिंग रेंज का उद्घाटन

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। ए-2-जेड रोड स्थित आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में स्थापना दिवस के पावन अवसर पर ‘लक्ष्यशाला’ (10 मीटर शूटिंग रेंज) का भव्य शुभारंभ किया गया। यह आयोजन संस्था के प्रेरणा स्रोत स्वर्गीय चौधरी इलमचंद आर्य  की 12वीं पुण्यतिथि को समर्पित रहा। कार्यक्रम का आरंभ संस्कार शाला में आयोजित ‘देव यज्ञ’ से हुआ, जिसके यज्ञमान  देवराज आर्य (सहपत्नी) रहे। तेजस मुनि  के ब्रह्मात्व और सुश्री मृदुला आर्य के वैदिक मंत्रोच्चार ने वातावरण को भक्तिमय कर दिया।

How to Make a News Portal

यज्ञ के पश्चात नवनिर्मित शूटिंग रेंज ‘लक्ष्यशाला’ का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि  अशोक बालियान और तेजस मुनि  द्वारा किया गया। मुजफ्फरनगर बुलेटिन के प्रधान संपादक  अंकुर दुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। एकेडमी की छात्राओं ने मनमोहक स्वागत गान और वाद्य यंत्रों की प्रस्तुति से अतिथियों का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कारों की श्रेणी में शैक्षणिक प्रदर्शन (प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान) के साथ-साथ पूर्ण उपस्थिति, सर्वश्रेष्ठ कलाकार, खिलाड़ी, और जिला व राज्य स्तर पर विशिष्ट प्रतिभा दिखाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विशेष रूप से ‘समर्पित माता-पिता’ और स्पेल बी व राष्ट्रीय ओलंपियाड (SOF) के विजेताओं को भी पदक प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्रों द्वारा प्रस्तुत नाटक ‘बदलता दौर, बिखरते रिश्ते’ रहा। प्रधानाचार्या सोनिका आर्य ने नाटक के माध्यम से अभिभावकों को बच्चों के साथ समय बिताने और उन्हें मोबाइल की लत से दूर रखने के लिए प्रेरित किया। संस्था के चेयरमैन डॉ. सत्यवीर आर्य और अध्यक्ष श्री राजकुमार वर्मा ने सभी आगंतुकों को स्मृति चिन्ह भेंट किए।

संबोधन की कड़ी में डॉ. राधा मोहन तिवारी, संदीप शर्मा, सहदेव आर्य और डॉ. राजीव कुमार ने विद्यालय द्वारा दी जा रही संस्कार परक शिक्षा की सराहना की। मुख्य अतिथि अंकुर दुआ ने विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों को अपनाने पर जोर दिया। अंत में संस्था के सचिव एडवोकेट सुघोष आर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 3 3 6 8
Total views : 384575

Follow us on