Select Language :

Home » अपराध » पूर्व कैबिनेट मंत्री के बेटे समेत दो गिरफ्तार, मां-बेटी से की छेड़छाड़

पूर्व कैबिनेट मंत्री के बेटे समेत दो गिरफ्तार, मां-बेटी से की छेड़छाड़

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात मां-बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा नेता सुधीर बालियान का बेटा भी शामिल है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया।

How to Make a News Portal

क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 11 बजे रेलवे रोड क्षेत्र में एक युवती अपनी मां के साथ खाना खाने के बाद टहलने निकली थी। इसी दौरान स्कूटी सवार दो युवक वहां पहुंचे और मां-बेटी पर अश्लील फब्तियां कसने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी शराब के नशे में थे। जब युवती ने विरोध किया, तो आरोपी गाली-गलौज पर उतर आए और उसे डराने-धमकाने लगे।

आरोपियों का दिखाया था दुस्साहस: वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि विरोध करने पर आरोपियों ने कानून का कोई डर नहीं होने की बात कही। युवती ने जब पुलिस में शिकायत की बात कही, तो आरोपी और भी अधिक आक्रामक हो गए। वीडियो में दोनों युवक चुनौती देते हुए सुनाई दिए, “जिसे बुलाना है, बुला लो, पुलिस को भी बुला लो।” युवती ने साहस दिखाते हुए पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पुलिस की सख्ती और गिरफ्तारी: वीडियो वायरल होने के बाद नई मंडी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। शनिवार दोपहर पुलिस ने मुख्य आरोपी आर्यमान रघुवंशी (पूर्व मंत्री सुधीर बालियान का बेटा) और उसके साथी शौर्य गुप्ता को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि जेल जाने के डर से आरोपियों ने युवती से माफी भी मांगी, लेकिन पुलिस ने किसी भी प्रकार के दबाव में आने के बजाय मां-बेटी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की और आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

एसपी सिटी मुजफ्फरनगर, अमृत जैन ने कहा, “सोशल मीडिया में दो युवकों द्वारा मां-बेटी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। वीडियो के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है और मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।”

कौन है पूर्व मंत्री सुधीर बालियान:  गौरतलब है कि मुख्य आरोपी आर्यमान रघुवंशी के पिता सुधीर बालियान पूर्व में खतौली विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं और कल्याण सिंह सरकार में सहकारिता विभाग के कैबिनेट मंत्री थे। इस घटना ने पूरे जिले में चर्चा का विषय बना दिया है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 0 2 8 2
Total views : 378812

Follow us on