लाइफस्टाइल- बाल जगत, महिला जगत

सुधा देवी ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन

Muzaffarnagar: मां सर्वेश्वरी सेवाश्रम समिति की संचालिका 82 वर्षीय सुधा देवी ने अपना जन्मदिन दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुधा देवी द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित करते हुए किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्रभारी उपमंत्री नरेश गुप्ता द्वारा एवं संचालन ब्रजमोहन शर्मा प्रधानाचार्य द्वारा की गई। इस दौरान दिव्यांग बच्चों को मिष्ठान वितरित किया। मां सर्वेश्वरी सेवाश्रम समिति के प्रवीण देव गुप्त ने बताया कि उनके मार्गदर्शन में रामपुर तिराहे पर स्थित गौशाला का संचालन किया जा रहा है, जिसमे बीमार एवं लावारिस गौमाताओं की सेवा की जाती है। इस अवसर पर मीना, रीना, जीवनी, शारदा, शर्मिष्ठा, शिवानी व सोनिया आदि मौजूद रहे।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button