हरियाणा

गुरूग्राम में बनेगा जैव विविधता पार्क व झील

सीएम मनोहर लाल व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने की परियोजना की शुरूआत, ई वाई फाउंडेशन, गुरूजल, सीएसआर ट्रस्ट मिलकर करेंगे परियोजना विकसित

  1. LP Live, New Delhi: गुरूग्राम जिला के 3 गांवों दमदमा, खेड़ला और अभयपुर में लगभग 420 ऐकड़ में जैव विविधता पार्क का निर्माण होगा और लगभग 80 ऐकड़ में दमदमा झील का पुनः निर्माण किया जाएगा।
    हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने लगभग 500 ऐकड़ की इस वृह्द परियोजना की शुरूआत की। यह परियोजना गुरूजल, हरियाणा सीएसआर ट्रस्ट तथा ई वाई फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से विकसित की जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की उपस्थिति में उपायुक्त श्री निशांत कुमार यादव, जो गुरूजल के चेयरमैन हैं और हरियाणा राज्य सीएसआर ट्रस्ट के संयुक्त सचिव भी हैं, ने ई वाई फाउंडेशन के साथ एक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए। ई वाई फाउंडेशन की तरफ से संस्था के अध्यक्ष बाला चंद्र राजा रमन ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद उपायुक्त शयादव तथा राजा रमन ने दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया।

इस मौके पर गांव दमदमा में आयोजित कार्यक्रम में जैव विविधता पार्क व दमदमा झील के पुर्न निर्माण की परियोजना के अलावा गुरूजल की पानी संरक्षण के लिए चलाई जा रही गतिविधियों पर एक प्रदर्शनी भी लगाई गई!
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जैव विविधता के नाते हमारे साथ रहने वाले जीव जंतुओं की चिंता करनी जरूरी है क्योंकि यह पृथ्वी और प्रकृति केवल मनुष्य के लिए ही नहीं अपितु सभी जीव जंतुओं के लिए है। जीव जंतुओं की चिंता नहीं की तो मनुष्य इन्हें खो देगा, जिससे पर्यावरण में असंतुलन आएगा!
मुख्यमंत्री ने ई वाई फाउंडेशन की सराहना करते हुए कहा कि यह कंपनी इस प्रोजेक्ट पर स्वेच्छा से 70 करोड़ रूपए खर्च कर रही है। उन्होंने बताया कि कंपनियों को अपना सीएसआर फंड सही ढंग से सामाजिक कार्यों में खर्च करने को प्रेरित करने के लिए हमने हरियाणा सीएसआर ट्रस्ट बनाया है। पिछले एक वर्ष में कंपनियों ने इस ट्रस्ट के माध्यम से प्रदेश में 542 करोड़ रूपए सीएसआर के खर्च किए हैं।
गुरूग्राम तथा नूंह में विकसित होगी जंगल सफारी
उन्होंने बताया कि जैव विविधता पार्क और झील के विकास के अलावा, गुरूग्राम तथा नूंह जिलों में अरावली की पहाड़ियों में लगभग 10 हजार ऐकड़ में जंगल सफारी बनाने का कार्य भी प्रस्तावित है। इससे भी पर्यटन को बढावा मिलेगा और लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। इस प्रोजेक्ट को विकसित करने में टैरी, सिडार, आईआईटी, कोलंबिया युनिवर्सिटी आदि संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा।
इस अवसर पर सोहना के विधायक संजय सिंह ने पूरे क्षेत्र की ओर से आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के पब्लिक सेफटी एडवाइजर अनिल राव, गुरूग्राम की निवर्तमान मेयर मधु आजाद, ई वाई फाउंडेशन के अध्यक्ष बालाचंद्र राजा रमन, मण्डल वन अधिकारी राजीव तेजयान, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सारवान, गुरूजल की प्रोग्राम डायरेक्टर सुभि केसरवानी, हरियाणा सीएसआर ट्रस्ट के एडीशनल सीईओ गौरव सिंह, गांव दमदमा की सरपंच रजनी, गांव अभयपुर के सरपंच स्वामी राम सहित गांवों से काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button