
मुजफ्फरनगर में आए चार नए पुलिस उपाधीक्षक, दो के तबादले
लोकपथ लाइव, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यकुशलता को चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में गुरुवार को यूपी शासन ने पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल किया है। मसलन एक नहीं, पूरे 206 पुलिस उपाधीक्षकों को इधर से उधर भेजा है, कुछ निरक्षकों को भी प्रोन्नत किया गया है, तो पुलिस कमिश्नरेट के कई एसीपी को पुलिस उपाधीक्षक बनाकर जिलों में तैनाती दी गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर,, सहारनपुर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, नोएडा, मथुरा, हापुड़ और मुरादाबाद जैसे जिलों में व्यापक बदलाव किया गया है। मुजफ्फरनगर जिले से जहां दो पुलिस उपाधीक्षकों को अन्य जिलों में भेजा है, तो वहीं जिले में चार नए पुलिस उपाधीक्षक श्रीमती गुंजन सिंह, विनय कुमार द्विवेदी, राधा रमण सिंह, सुभाष चन्द्रा भेजे गये हैं। उधर शामली जनपद के पुलिस उपाधीक्षक अमर दीप कुमार मौर्या सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद भेजा गया है। इस तबादला सूची में


उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) स्तर के 206 पुलिस उपाधीक्षकों और सहायक पुलिस आयुक्तों (एसीपी) का तत्काल प्रभाव से तबादला करते हुए आदेश जारी किया है। इनमें मथुरा से स्थानांतरित पुलिस उपधीक्षक श्रीमती गुंजन सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ से विनय कुमार द्विवेदी, निरीक्षक/सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट कानपुर नगर से सुभाष चन्द्रा और कमिश्नरेट गौतमबु़द्धनगर से निरीक्षक/सहायक पुलिस आयुक्त राधा रमण सिंह जनपद में नए पुलिस उपाधीक्षक बनाकर भेजे गये हैं। जबकि जनपद मुजफ्फरनगर से पुलिस उपाधीक्षक रविन्द्र प्रताप सिंह को पुलिस उपाधीक्षक, जनपद प्रतापगढ़ और देवव्रत बाजपेयी का शहाजहांपुर स्थानांतरित किया गया है। उधर शामली जनपद के पुलिस उपाधीक्षक अमर दीप कुमार मौर्या सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद भेजा गया है। इस तबादला सूची में संग्राम सिंह पुलिस उपाधीक्षक बिजनौर से पुलिस उपाधीक्षक, सुश्री सुकन्या शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा से पुलिस उपाधीक्षक, बागपत, अभिषेक कुमार पटेल पुलिस उपाधीक्षक मेरठ से पुलिस उपाधीक्षक, अलीगढ़, मुनीश चन्द्र पुलिस उपाधीक्षक, सहारनपुर से पुलिस उपाधीक्षक, हापुड़, दीपक चतुर्वेदी पुलिस उपाधीक्षक, पीलीभीत से पुलिस उपाधीक्षक, हापुड़, संदीप कुमार वर्मा पुलिस उपाधीक्षक, कासगंज से मण्डलाधिकारी, मेरठ, श्रीमती सर्जना सिंह पुलिस उपाधीक्षक, अलीगढ़ से सहायक सेनानायक, 49वीं वाहिनी पीएसी, गौतमबु़द्धनगर, पंकज वर्मा पुलिस उपाधीक्षक, लोकायुक्त कार्यालय, लखनऊ से पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस अकादमी, मुरादाबाद, डा. प्रदीप कुमार सिंह पुलिस उपाधीक्षक सम्भल से पुलिस उपाधीक्षक,जनपद अमरोहा भेजा गया है। अशोक कुमार सिसोदिया पुलिस उपाधीक्षक, सहारनपुर पुलिस उपाधीक्षक, रेलवे गाजियाबाद, प्रमोद कुमार सिंह पुलिस उपाधीक्षक, जनपद मेरठ से पुलिस उपाधीक्षक,जनपद बुलन्दशहर भेजे गये हैं। कमिश्नरेट लखनऊ में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त सतीश कुमार राय का तबादला मेरठ (06वीं वाहिनी पीएसी) में सहायक सेनानायक के पद पर कर दिया गया है। शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार, कई प्रमुख अधिकारियों को फील्ड और वीआईपी सुरक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वीआईपी सुरक्षा और मुख्यालय में मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात जितेन्द्र कुमार-II को शाहजहाँपुर और सचिवालय सुरक्षा में तैनात मुख्य सुरक्षा अधिकारी भगत सिंह को सहायक सेनानायक, 44वीं वाहिनी पीएसी, मेरठ नियुक्त किया गया है। वहीं, कमिश्नरेट लखनऊ के एसीपी विमल किशोर मिश्रा को वाराणसी भेजा गया है।

एसीपी उपाधीक्षक व उपाधीक्ष एसीपी बने
यूपी पुलिस में हुए बड़े फेरबदल के बीच उदय प्रताप सिंह-।। पुलिस उपाधीक्षक, जनपद गोरखपुर से सहायक पुलिस आयुक्त, लखनऊ, अमित कुमार पाण्डेय पुलिस उपाधीक्षक, पीटीएस जालौन से सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट कानपुर नगर, प्रशान्त सिंह मण्डलाधिकारी, अमर दीप कुमार मौर्या पुलिस उपाधीक्षक,जनपद शामली से सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद, गोरखपुर से सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी, राजीव कुमार सिसोदिया पुलिस उपाधीक्षक, रेलवे, सहारनपुर से सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर, सतीश कुमार राय सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ से सहायक सेनानायक, 06वीं वाहिनी पीएसी, मेरठ, हेमंत उपाध्याय सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से पुलिस उपाधीक्षक, जनपद बरेली, सहारनपुर, चित्रांशु गौतम सहायक पुलिस आयुक्त,कमिश्नरेट कानपुर नगर से पुलिस उपाधीक्षक, जनपद बहराइच, भगत सिंह पुलिस उपाधीक्षक/मुख्य सुरक्षा अधिकारी, सचिवालय उप्र शासन लखनऊ से सहायक सेनानायक, 44वीं वाहिनी पीएसी, मेरठ, प्रयांक जैन पुलिस उपाधीक्षक, जनपद शाहजहांपुर से पुलिस उपाधीक्षक/स्टाफ आफीसर,एडीजी जोन, प्रयागराज, वीर सिंह पुलिस उपाधीक्षक,जनपद फतेहपुर से सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी, संजीव कुमार-। पुलिस उपाधीक्षक,कासो एयरपोर्ट सुरक्षा, कुशीनगर से पुलिस उपाधीक्षक, ईओडब्ल्यू मुख्यालय, लखनऊ, अरविन्द कुमार-।। सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नेरट गौतमबुद्धनगर से जनपद खीरी हेतु स्थानान्तरणाधीन, श्रीमती ज्योतिश्री पुलिस उपाधीक्षक,जनपद बलरामपुर से सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट कानपुर नगर, रघुराज पुलिस उपाधीक्षक, जनपद चंदौली पुलिस उपाधीक्षक, लोकायुक्त कार्यालय, लखनऊ, प्रतीक कुमार सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस उपाधीक्षक,जनपद अयोध्या, अंजनी कुमार राय सहायक पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस उपाधीक्षक, सचिवालय सुरक्षा, उ0प्र0 लखनऊ, रितेश त्रिपाठी सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गाजियाबाद से पुलिस उपाधीक्षक,एसीओ सेक्टर,मेरठ, मयंक तिवारी सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा से सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर, श्रीमती शुचिता सिंह पुलिस उपाधीक्षक जनपद मेरठ से सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गाजियाबाद भेजा गया है।
प्रदेशभर में बदले पुलिस अफसर
जारी सूची के अनुसार, जितेन्द्र कुमार-।। पुलिस उपाधीक्षक मुख्यमंत्री जी सुरक्षा, लखनऊ से हटाकर पुलिस उपाधीक्षक, शाहजहांपुर, अनुरूद्ध कुमार पुलिस उपाधीक्षक महराजगंज से पुलिस उपाधीक्षक, जनपद महोबा, अशोक कुमार मिश्रा-।। पुलिस उपाधीक्षक, जनपद भदोही से सहायक सेनानायक, 30वीं वाहिनी पीएसी, गोण्डा, अभिषेक सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद-कौशाम्बी से पुलिस उपाधीक्षक, जनपद बलरामपुर, अजय कुमार श्रोतिया पुलिस उपाधीक्षक, जनपद झांसी से पुलिस उपाधीक्षक, जनपद अमरोहा, पंकज पंत पुलिस उपाधीक्षक, जनपद शाहजहांपुर से पुलिस उपाधीक्षक, जनपद रामपुर, शिव ठाकुर मण्डलाधिकारी, मुरादाबाद से पुलिस उपाधीक्षक, जनपद सहारनपुर, दीपक कुमार सिंह-।। मण्डलाधिकारी, आगरा से पुलिस उपाधीक्षक, जनपद शाहजहांपुर, मनीष कुमार यादव पुलिस उपाधीक्षक/मुख्य एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारी, प्रयागराज से सहायक सेनानायक, 04वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज, अमित कुमार पुलिस उपाधीक्षक, जनपद सोनभद्र से पुलिस उपाधीक्षक, मीरजापुर, संजीव कुमार शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी से पुलिस उपाधीक्षक, अलीगढ़, महीपाल सिंह सहायक सेनानायक,20वीं वाहिनी पीएसी, आजमगढ़ से सहायक सेनानायक,45वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़, अवधेश कुमार विश्वकर्मा सहायक सेनानायक, 27वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर से सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी, गणेश कुमार पुलिस उपाधीक्षक, आरटीसी चुनार, मिर्जापुर से पुलिस उपाधीक्षक, पीटीसी, मुरादाबाद, विवेक जावला पुलिस उपाधीक्षक, मिर्जापुर से पुलिस उपाधीक्षक, सम्भल, पवन कुमार वर्मा निरीक्षक/पुलिस उपाधीक्षक, एलआईयू गोण्डा से पुलिस उपाधीक्षक एलआईयू मुरादाबाद के पद पर स्थानान्तरणाधीन पुलिस उपाधीक्षक,एलआईयू, अयोध्या तथा विवेक वाष्र्णेय पुलिस उपाधीक्षक, एलआईयू अयोध्या से मण्डलाधिकारी, आगरा भेजा गया है।
इन पुलिस अफसरों के भी बदले कार्य क्षेत्र
शासनादेश के अनुसार इन्द्र पाल सिंह मण्डलाधिकारी, सहारनपुर से पुलिस उपाधीक्षक, सीआईडी मुख्यालय, लखनऊ, रवि प्रकाश सिंह पुलिस उपाधीक्षक, हरदोई से पुलिस उपाधीक्षक, फतेहपुर, रत्नेश्वर सिंह पुलिस उपाधीक्षक, गोरखपुर से पुलिस उपाधीक्षक, झांसी, रूपेन्द्र कुमार गौड़ पुलिस उपाधीक्षक, बहराइच से सम्बद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ को मण्डलाधिकारी, अलीगढ़, अरूण कुमार सिंह-V पुलिस उपाधीक्षक,
जनपद महोबा से पुलिस उपाधीक्षक एटा, अभिषेक कुमार यादव पुलिस उपाधीक्षक, अमरोहा से पुलिस उपाधीक्षक, जनपद खीरी, राम प्रकाश-।। पुलिस उपाधीक्षक, तकनीकी सेवाएं, लखनऊ (सम्बद्ध-मामुख्यमंत्री, उप्र. कार्यालय, लोशिप्रकोष्ठ) पुलिस उपाधीक्षक, मेरठ, अनिवेश कुमार सिंह पुलिस उपाधीक्षक, फिरोजाबाद से पुलिस उपाधीक्षक, अलीगढ़, धर्मेन्द्र कुमार सिंह सहायक सेनानायक, 10वीं वाहिनी पीएसी, बाराबंकी से पुलिस उपाधीक्षक, कानपुर देहात, देवेन्द्र कुमार-। सहायक सेनानायक, 30वीं वाहिनी पीएसी, गोण्डा से पुलिस उपाधीक्षक, रेलवे, राजू निषाद मण्डलाधिकारी, अलीगढ़ से पुलिस उपाधीक्षक, अयोध्या, संतोष कुमार सिंह-।।। पुलिस उपाधीक्षक, उन्नाव से पुलिस उपाधीक्षक, रायबरेली, श्रीमती स्तुति सिंह पुलिस उपाधीक्षक, हापुड़ से पुलिस उपाधीक्षक, सम्भल, सुधीर कुमार सिंह सहायक सेनानायक, 02वीं वाहिनी एसएसएफ गोरखपुर से पुलिस उपाधीक्षक(सुरक्षा) मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ तथा प्रवीण कुमार तिवारी पुलिस उपाधीक्षक, फिरोजाबाद से पुलिस उपाधीक्षक, मथुरा स्थानांतरित किया गया है।











Total views : 329848