Select Language :

Home » शिक्षा » सोनीपत: ब्रह्मशक्ति स्कूल ने मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस

सोनीपत: ब्रह्मशक्ति स्कूल ने मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस

LP Live, Sonipet: देश का 79वां स्वतंत्रता दिवस ब्रह्मशक्ति सीनियर सेकैंडरी स्कूल थाना कलां में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में प्रसिद्ध साहित्यकार एवं शिक्षाविद् दिनेश शर्मा ’दिनेश’ ने विद्यालय प्रबंधन समिति के चेयरमैन ओ.पी. रांग व प्राचार्य रामबीर सिंह के साथ ध्वजारोहण किया और एनसीसी के छात्रों द्वारा झंडे को सलामी दी गई।

How to Make a News Portal

स्कूल में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में दिनेश शर्मा ’दिनेश’ ने स्कूल के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा बताया कि हम सभी को अपना कार्य राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए पूरी ईमानदारी के साथ करना चाहिए, यही सच्ची देशभक्ति है। मुख्य अतिथि दिनेश शर्मा ने विद्यालय अनुशासन की विशेष रूप से सराहना की और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और देश पर कुर्बान होने वाले महान शहीदों को स्मरण करते हुए कुछ यूं कहा-
       ‘मिटाए ख्वाब आंखों के वफा तुझसे निभाने को, महल अपना जला डाला मकां तेरा बचाने को।
       बहुत था प्यार उनको इस धरा की शानों शौकत से, कटा डाला है सर अपना वतन आजाद पाने को।’

इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य रामबीर सिंह ने छात्रों को वीर शहीदों की कुर्बानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उन्हें सदा याद रखने को कहा। उनके संबोधन के बाद छात्रों द्वारा तिंरगे की शान में देश प्रेम से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए, जिससे पूरा विद्यालय परिसर तिरंगे के रंग में रंगा नज़र आ रहा था। छात्रों के सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों के मन को मोह लिया। वहीं एनसीसी के छात्रों ने गांव में स्थित शहीद स्मारकों पर जाकर उन्हें सैल्यूट करते हुए माल्यार्पण किया। समारोह में विद्यालय के चेयरमैन ओ पी रांग ने सभी स्टाफ सदस्यों, छात्रों और अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी। अंत में चेयरमैन व प्राचार्य द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह व शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया और राष्ट्रीय गान के साथ समारोह का समापन हुआ।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 3 4 1 4
Total views : 384660

Follow us on