Uncategorizedउत्तर प्रदेशदेशराजनीतिहरियाणा

गणतंत्र दिवस:जमीन से आसमान तक दुनिया ने देखी भारत की ताकत

कर्तव्य पथ पर 17 राज्यों की झांकियों में दिखी भारत की समृद्ध संस्कृति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली कर्तव्य पथ पर  परेड की सलामी, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने की शिरकत

LP Live, New Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर 74वें गणतंत्र दिवस की परेड के आयोजन के दौरान भारत की सैन्य ताकत में आसमान में राफेल विमानों की गरजना और परेड में देश की समृद्ध संस्कृति को पूरी दुनिया ने देखा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तीनों सेनाओं के शौर्य और देश के राज्यों की संस्कृति दर्शाती झांकियों के साथ सुरक्षा जवानों की परेड की सलामी ली।गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि के रुप में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने शिरकत की।

देश में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस पर पहली बार परेड पर एकदम बदलते भारत की तस्वीर देखकर हर भारतीय गौरवान्वित महसूस कर रहा होगा। इससे पहले कर्तव्य पथ को राजपथ के नाम से जाना जाता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी का स्वागत किया। इस बदलते भारत में यह ऐसा पहला मौका आया जब किसी महिला आदिवासी राष्ट्रपति ने परेड की सलामी ली है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और उसके बाद 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रगान हुआ और फिर परेड की शुरुआत हुई।

मिस्र के सशस्त्र बल भी शामिल
देश के गणतंत्र दिवस पर पहली बार मिस्र के सशस्त्र बलों का संयुक्त बैंड और मार्चिंग दल है। दल का नेतृत्व कर्नल महमूद मोहम्मद अब्देल फत्ताह एल खारासावी ने किया। लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृत के नेतृत्व में 144 युवा नाविकों की नौसेना टुकड़ी ने आकस्मिक कमांडर के रूप में कर्तव्य पथ पर मार्च किया। इतिहास में पहली बार मार्च करने वाली टुकड़ी में 3 महिलाएं और 6 पुरुष अग्निवीर शामिल हैं। आसमान में राफेल और सुखई जैसे लडाकू विमानों की दहाड के अलावा घातक हथियारों का प्रदर्श

न ने दुश्मनों को हैरान जरुर किया होगा। यह स्वाभविक है कि 26 जनवरी के दिन कर्तव्य पथ पर परेड का सबसे रोमांचक पड़ाव आखिर में देखने कीे मिलता है जब निगाहें आसमान पर टिकी होती हैं यानी आज भी घने कोहरे के बावजूद जैसे ही फाइटर जेट लेकर जांबाज दिल्ली के आसमान में दिखे, भारतीयों का जोश हाई हो गया। वहीं भारत की सांस्कृतिक और सामरिक ताकत देख रहे देशवासी भी गर्व से भर गए। भारतीय वायुसेना के एयरक्राफ्ट की गूंज ने उनके रोंगटे खड़े कर दिए। पीएम मोदी समेत सभी लोग टकटकी लगाए ऊपर देखते ही रहे। हालांकि इससे पहले भी एक वक्त ऐसा आया जब कर्तव्य पथ के दोनों ओर बैठे दर्शक जोश में तालियां बजाने लगे। कुछ लोग अपनी सीटों से उछल पड़े। भारत माता की जय के नारे गूंजने लगे, बच्चे शोर मचाने लगे। जी हां, झांकियों को देखने के बाद सांस्कृतिक प्रस्तुति हुईा

ये भी हैरतअंगेज
कर्तव्य पथ पर जैसे ही बुलेट पर खड़े जवान को लोगों ने आते देखा, रोमांच का पारा चढ़ गया। डेयरडेविल्स ने बुलेट पर लगी सीढ़ी पर खड़े होकर सैल्यूट किया। इस सीढ़ी की ऊंचाई साढ़े 10 फीट थी। यह स्टंट जवान के साहस, कौशल और अभ्यास को दर्शाता है। बाइक पर जब जवान को लोगों ने सूर्य नमस्कार करते हुए आते देखा तो चेहरे पर ‘गजब’ वाले भाव आ गए। भारत की रक्षा में सीना ताने खड़े ऐसे जवानों को देख भारतीय सैनिकों की पराक्रम का एहसास होता है। पहाड़ की तरह बाइक पर डटे ह्यूमन पिरामिड आकृति में आते दिखे जवान तो लोग अपनी सीट से खड़े हो गए। 9 मोटरसाइकिल पर 33 डेयरडेविल्स ने ह्यूमन पिरामिड बनाकर लोगों को हैरान कर दिया।

यूपी की झांकी में दीपोत्सव दिखाया गया
गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी में अयोध्या में मनाई जाने वाली दीपावली को दिखाया गया। वहीं, हरियाणा की झांकी में भगवद गीता पर आधारित डिजाइन को दर्शाया गया है। झांकी में भगवान कृष्ण को अर्जुन के सारथी के रूप में और उन्हें गीता का ज्ञान देते हुए दिखाया गया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस पर देश के लोगों को बधाई दी। पीएम ने इस अवसर पर दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का दौरा कर वहां की डिजिटल विजिटर्स बुक में अपना कमेंट भी दर्ज किया।

 

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button