राजनीतिसाहित्य- कला संस्कृति,अध्यात्महरियाणा

लोक कलाकारों के जरिए हरियाणा में नशा मुक्ति मुहिम

भजन, नाटक, सांग, रागनियों, नृत्य जैसे आयोजन होंगे: मुख्यमंत्री

गांवों, स्कूलों व कालेजों में आयोजित होंगे कार्यक्रम
LP Live, Chandigarh: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नशा मुक्त अभियान के तहत लोक कलाकारों को जोड़ने का निर्णय लिया है। लोक कलाकार भजन, नाटक, सांग, रागनियों, नृत्य जैसे आयोजन के जरिए लोगों को नशामुक्त को लेकर लोगों को जागरुक करेंगे, ताकि राज्य को नशा मुक्त बनाया जा सके। इसके लिए विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर विशेष प्रचार अभियान चलाया जाएगा।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस निर्णय की जानकारी पंचकूला में मंगलवार को सूचना, जन संपर्क भाषा तथा संस्कृति विभाग द्वारा चलाए जाने वाले प्रचार अभियान की विवरणिका का विमोचन कार्यक्रम में दी। मुख्यमंत्री ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवम अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत लोक रंग सांझ कार्यकर्म में विभाग द्वारा चलाए जाने वाले प्रचार अभियान की विवरणिका का विमोचन भी किया। उन्होंने कहा कि इस नशा मुक्त अभियान में लोक कलाकारों द्वारा फोक, रागिनी एवं नाटक के माध्यम से हरियाणवी भाषा में सीधे रूप से लोगों को नशे की आदत को छोड़ने के लिए प्रेरित किया जायेगा। इस विशेष प्रचार प्रसार अभियान में गांवों के सार्वजनिक स्थलों, स्कूल, कालेजों में भजन एवं नाटक मण्डलियों द्वारा लगातार कार्यक्रम दिए जाएगें। उन्होंने कहा कि लोक कलाकारों के अलावा नशामुक्ति अभियान के प्रचार में सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं का भी भरपूर सहयोग लिया जाएगा।

कलाकारों का जताया आभार
लोक रंग सांझ सांस्कृतिक कार्यक्रम में रागिनी-दारू दुश्मन हो मानस की ना पीनी प्यानी चाहिए, करे शरीर का नाश आदमी न अक्कल आनी चाहिए और बेटी बचाओ-नशा भगाओ नाटक का मंचन किया गया, जिस पर दर्शकों ने खूब तालियां बटौरी। इसके अलावा नौ साल करै कमाल, हैल्थ कार्ड बनवा लो, चिरायु का फायदा उठा लो नामक विकासात्मक गीत प्रस्तुत किए गए। मुख्यमंत्री ने शानदार प्रस्तुती के लिए सभी कलाकारों का आभार जताया।

कार्यक्रम में ये रहे शामिल
इस कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता, हरियाणा हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन जयवीर आर्य, पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल, मुख्यमंत्री के विशेष कार्यकारी अधिकारी प्रचार गजेन्द्र फोगाट, राजनीतिक सलाहाकार बीबी भारती, पब्लिसिटी एडवाईजर तरूण भण्डारी, चीफ मीडिया कोर्डिनेटर रमनीक सिंह मान, बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष रंजीता मेहता, डीआईजी पुलिस पंकज नैन, एडीसी पंचकूला वर्षा खनगवाल, योग आयोग के रजिस्ट्रार डा. हरीश सहित कई वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button