Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » योगी ने कांवड़ मार्ग का किया हवाई सर्वेक्षण, हेलीकॉप्टर से बरसाए फूल, शिव चौक पर लगे हर-हर महादेव के जयकारें

योगी ने कांवड़ मार्ग का किया हवाई सर्वेक्षण, हेलीकॉप्टर से बरसाए फूल, शिव चौक पर लगे हर-हर महादेव के जयकारें

LP Live, Muzaffarnagar: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को हेलीकॉप्टर से कावड़ियों पर पुष्प वर्षा की। वह गाजियाबाद से हेलीकॉप्टर में सवार होकर दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे कावड़ यात्रा मार्ग पर पुष्प वर्षा करते हुए मुजफ्फरनगर तक पहुंचे। मेरठ, मुजफ्फरनगर में पुष्पवर्षा के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा नेता भी कांवड़ियों का उत्साहवर्धन करने को सड़कों पर रहे।

How to Make a News Portal

मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर कांवड़ियों के उपर बरसे पुष्प
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर रविवार की सुबह शिवचौक के ऊपर से गुजरा। इस दौरान योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा करते नजर आए। पुष्प वर्षा के दौरान वंहा मौजूद राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, मीरापुर विधायक मिथलेश पाल, नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा नेता बिजेंद्र पाल, जगदीश पांचाल, सुधीर खटिक, गौरव स्वरूप सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे । गगनचुंबी हर हर महादेव के नारे लगाए गए।

 

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 1 7 5 2 2
Total views : 345076

Follow us on