
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जनपदभर में आयोजित किए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरूवार की शाम जनपद हजारों दीयों के रोशनी से जगमगा गया। अभियान की कड़ी में शाम सात बजे जिले के 11 प्रमुख ऐतिहासिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक स्थलों पर एक साथ भव्य दीप प्रज्जवलन हुआ। इसमें अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
सेवा संकल्प अभियान के तहत मुजफ्फरनर में बड़ा दीप प्रज्जवल व रंगोली सज्जा कार्यक्रम शुकतीर्थ गंगाघाट पर हुआ। शाम होते ही जनपद में हजारों दीयों की जगमगाहट से खिल उठा। पवित्र धार्मिक स्थल गंगाघाट शुकतीर्थ पर जब मंत्रोच्चार के बीच गंगा मां की आरती के साथ हजारों दीप प्रवाहित किए गए, तो नजारा अत्यंत विहंगम हो गया। इसके साथ ही नगर के प्रमुख केंद्र महावीर चौक स्थित परीक्षित पार्क एवं तिरंगा स्थल पर दीप प्रज्वलित कर देश की समृद्धि और प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की गई। वहीं ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों को समान रूप से कार्यक्रम हुआ। बघरा में पानीपत-खटीमा मार्ग, पुरकाजी स्थित गौ अभ्यारण्य (काउ सेंचुरी), मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन, भोपा रोड स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस तथा मेरठ रोड स्थित टाटा लैब आईटीआई परिसर में दीप प्रज्वलन कर सेवा और समर्पण का संदेश प्रसारित किया गया। इसी क्रम में रुड़की रोड स्थित अहिल्या बाई स्मारक चौक, भोपा रोड स्थित पीएम आवास परिसर, सुप्रसिद्ध जैन मंदिर वहलना तथा रामपुर स्थित तिरंगा स्थल पर भी दीपदान के भव्य कार्यक्रम संपन्न हुए। वहलना जैन मंदिर और शुकतीर्थ जैसे स्थलों पर श्रद्धालुओं का भारी उत्साह देखने को मिला, जहां लोगों ने पंक्तिबद्ध होकर दीप जलाए। इन आयोजनों के माध्यम से न केवल सेवा और जनकल्याण का संकल्प दोहराया गया, बल्कि पूरे मुजफ्फरनगर शहर में उत्सव जैसा माहौल निर्मित हो गया। सभी स्थलों पर अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
Post Views: 63













Total views : 417420