Select Language :

Home » राजनीति » पीएम नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर देशभर में जश्न का माहौल:भाजपा का महीने भर का ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू

पीएम नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर देशभर में जश्न का माहौल:भाजपा का महीने भर का ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और विपक्षी नेताओं ने दी शुभकामनाएं
लोकपथ लाइव, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर उनकी जन्मभूमि वडनगर (गुजरात) से लेकर संसदीय क्षेत्र वाराणसी (उत्तर प्रदेश) तक उत्सव जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। जन्मदिन के साथ-साथ अगले महीने सार्वजनिक जीवन में उनके 25 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आज से एक महीने तक चलने वाले विशेष ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत कर रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित शिप्रा नदी के राम घाट पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर और भजन संध्या में शामिल होकर इस अभियान का शुभारंभ करेंगे।

How to Make a News Portal

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में खास आयोजन हुआ। वेदपाठी बटुकों ने डमरू बजाकर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया। मंदिर परिसर में वैदिक परंपरा के बीच यह आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और सेवा को समर्पित ‘आशीर्वाद का दीया’ म्यूजिक वीडियो जारी किया गया। इस वीडियो में संगीत अमन पंत ने दिया है। वहीं, इसकी गायक स्नेहा शंकर हैं। वीडियो के संदेश में कहा गया कि लोगों ने वर्षों से पीएम मोदी की राष्ट्रसेवा को देखा है और 17 सितंबर को उनके सम्मान में दीया जलाया जाएगा। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनकी जन्मभूमि वडनगर (गुजरात) से लेकर मौजूदा राजनीतिक कर्मभूमि वाराणसी (उत्तर प्रदेश) तक उत्सव जैसा माहौल है। उनके समर्थकों के अलावा देश के सांविधानिक पदों पर आसीन हस्तियां भी उन्हें बधाई दे रही हैं। पीएम मोदी को विदेश से भी जन्मदिन के शुभकामना संदेश भेजे जा रहे हैं।

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय मंत्रियों और राजनीतिक दिग्गजों ने दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत मंत्रिमंडल के तमाम सहयोगियों ने प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। राष्ट्रपति ने पीएम के दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सुशासन और समावेशी विकास को अभूतपूर्व गति मिली है। भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मां समलेश्वरी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन है और इसी अवसर पर वे ओडिशा की अधिष्ठात्री देवी मां समलेश्वरी का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी बधाई संदेश भेजे हैं। वहीं, विपक्षी नेताओं में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य व लंबी उम्र की कामना की।

‘सेवा संकल्प यात्रा’ और विशेष आयोजन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को गुजरात के वडनगर से ‘वडनगर से वाराणसी’ सेवा संकल्प बाइक यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही वाराणसी से भी एक समानांतर यात्रा निकाली गई। ये दोनों यात्राएं करीब 40,000 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 10 राज्यों के 193 जिलों और 1,159 गांवों से गुजरेंगी, जिसमें लगभग एक हजार युवा शामिल हुए। इस एक महीने के अभियान के दौरान देशभर में स्वच्छता, जल संरक्षण, नशामुक्ति और बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण जैसे जनसेवा के कार्यक्रम आयोजित किए गये।

देशभर में सांस्कृतिक और धार्मिक अनुष्ठान
वाराणसी के प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर में वेदपाठी बटुकों ने डमरू बजाकर पीएम मोदी की लंबी उम्र की प्रार्थना की। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खाटू श्याम मंदिर में हवन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर संगीतकार अमन पंत और गायिका स्नेहा शंकर द्वारा पीएम के 25 वर्षों के सार्वजनिक सेवा जीवन को समर्पित विशेष म्यूजिक वीडियो ‘आशीर्वाद का दीया’ भी जारी किया गया। इसके अतिरिक्त, रेत शिल्पकार सुदर्शन पटनायक और मानस कुमार साहू ने सैंड आर्ट के माध्यम से बधाई संदेश उकेरे, वहीं सूरत में स्कूली बच्चों ने पीएम की तस्वीर पर कमल के फूल अर्पित किए और मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने दुआएं मांगकर व केक काटकर जश्न में हिस्सा लिया।

मुस्लिम महिलाओं ने पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने भी जश्न मनाया। महिलाओं ने केक काटकर और मिठाइयां बांटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने कुरान की तिलावत की और पीएम मोदी की लंबी उम्र के लिए दुआ की। कार्यक्रम में महिलाओं के साथ उनके बच्चे भी शामिल हुए।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 5 6 5 4 3
Total views : 417225

Follow us on