Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » सरस्वती शिशु मंदिर में रोपे गए पौधे, पांचाल महासभा ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सरस्वती शिशु मंदिर में रोपे गए पौधे, पांचाल महासभा ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। विश्वकर्मा पूजा और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। शहर के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल केशव पूरी में अखिल भारतीय विश्वकर्मा पांचाल महासभा के तत्वावधान में समाजसेवियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने 11 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और सेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य जगदीश पांचाल ने पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के निर्माण के प्रतीक हैं, वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधुनिक भारत के निर्माण में अहर्निश जुटे हुए हैं। उनके जन्म दिवस को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाता है। इस अवसर पर प्रबंध कमेटी के सदस्य कुलदीप गोयल, स्कूल के प्रधानाचार्य गोविंद गुप्ता, शेरपाल पांचाल, ओमप्रकाश धीमान, और भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री मनोज पांचाल विश्वकर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। पांचाल महासभा के जिलाध्यक्ष नितिन पांचाल ने कहा कि वृक्षारोपण ही प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम में रामपाल धीमान, आकाश पांचाल, अर्णव पांचाल, सचिन पांचाल, पारस पांचाल के साथ-साथ विद्यालय के अध्यापक हरिराम, अश्वनी, मनोज मित्तल और नरेंद्र कुमार सहित समाज के कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने रोपे गए पौधों की देखरेख और संरक्षण का संकल्प भी लिया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 5 6 6 1 4
Total views : 417327

Follow us on