Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 90 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 90 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

लोकपथ लाइव, पौड़ी गढ़वाल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार सुबह 11 बजे उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर में निधन हो गया। उन्होंने 90 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। परिवार के सदस्यों ने उनके निधन की पुष्टि की है। उनके निधन की खबर से पंचूर गांव सहित उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।
परिजनों के अनुसार, सावित्री देवी का अंतिम संस्कार शनिवार को हरिद्वार के खड़खड़ी घाट पर किए जाने की संभावना है। निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पैतृक गांव स्थित आवास पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी हस्तियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
दो बेटों के साथ पंचूर में रहती थीं सावित्री देवी
सावित्री देवी अपने दो बेटों के साथ पंचूर गांव स्थित पैतृक आवास पर रहती थीं। उनके परिवार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित चार बेटे और तीन बेटियां हैं। उम्र संबंधी परेशानियों के चलते उन्हें अक्सर स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें रहती थीं। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत अधिक खराब चल रही थी। शुक्रवार सुबह उनके निधन की सूचना मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक छा गया।
एम्स ऋषिकेश में भी कराया गया था भर्ती
इससे पहले 14 मई 2024 को स्वास्थ्य खराब होने पर सावित्री देवी को ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। उन्हें अस्पताल के जिरियाट्रिक वार्ड में रखा गया था। मां के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी एम्स ऋषिकेश पहुंचे थे और उनका हालचाल जाना था।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख
सावित्री देवी के निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसे अत्यंत दुखद और हृदयविदारक बताया। धामी ने कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और ममता जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है। उनका जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने बाबा केदार से दिवंगत पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान देने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित समस्त शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 8 6 4 2 0
Total views : 456900

Follow us on