
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: जिले में संचालित निजी पैथोलॉजी लैबों पर नियमों की हो रही अनदेखी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने पैथोलॉजी लैब और एक्स-रे सेंटरों की जांच के लिए विशेष टीम गठित की है, जिसने पिछले दो दिनों में छह पैथोलॉजी लैबों का निरीक्षण किया।
डिप्टी सीएमओ डॉ. महक सिंह और डॉ. एनपी सिंह की देखरेख में हुई जांच के दौरान कई गंभीर खामियां सामने आईं। निरीक्षण में कहीं योग्य टेक्निशियन नहीं मिला, तो अधिकांश स्थानों पर बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण में लापरवाही पाई गई।
शामली में एमडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थलों पर अवैध निर्माण सील
इन अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पांच पैथोलॉजी लैबों को नोटिस जारी किए हैं। इनमें अलमासपुर स्थित एडवांस पैथ लैब और घास मंडी स्थित स्वास्तिक पैथोलॉजी लैब सहित अन्य लैब शामिल हैं, जिन्हें कमियां मिलने पर नोटिस थमाया गया है।
Post Views: 128












Total views : 456523