Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » मुजफ्फरनगर: सदर तहसील में पत्रकारों से साथ अधिकारियों की बैठक, स्व-गणना पर चर्चा

मुजफ्फरनगर: सदर तहसील में पत्रकारों से साथ अधिकारियों की बैठक, स्व-गणना पर चर्चा

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर।  जनगणना-2027 के अंतर्गत आमजन को स्व-गणना (Self Enumeration) के प्रति जागरूक करने और इस व्यवस्था के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से शुक्रवार को तहसील सदर में पत्रकारों के साथ बैठक आयोजित की गई। उप जिलाधिकारी शुभम श्रीवास्तव एवं तहसीलदार सदर दीप्ति पाल की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।
बैठक के दौरान मौजूद पत्रकारों को स्व-गणना की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सदर तहसीलदार दीप्ति पाल ने  बताया कि स्व-गणना प्रणाली के तहत नागरिक निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर स्वयं अपनी तथा अपने परिवार से जुड़ी आवश्यक सूचनाएं दर्ज कर सकेंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जनगणना की प्रक्रिया को अधिक सरल, सुविधाजनक, पारदर्शी और प्रभावी बनाना है।
इस अवसर पर तहसीलदार सदर ने मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की कि वे स्व-गणना के महत्व और इसकी कार्यप्रणाली से जुड़ी जानकारी समाचार पत्रों एवं अन्य संचार माध्यमों के जरिए अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि आम नागरिक इस अभियान में बढ़-चढ़कर अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।
बैठक के समापन के बाद उपस्थित पत्रकारों ने स्व-गणना के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए सेल्फी पॉइंट पर फोटो भी खिंचवाई। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने जनगणना-2027 को सफल बनाने में पूरा सहयोग देने का संकल्प लिया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 8 6 4 2 0
Total views : 456900

Follow us on