Select Language :

Home » स्पोर्ट्स » स्व. विकास शर्मा टूर्नामेंट में मैवरिक किंग्स और रॉयल चैंपियन विजयी

स्व. विकास शर्मा टूर्नामेंट में मैवरिक किंग्स और रॉयल चैंपियन विजयी

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में गुरुवार को स्वर्गीय विकास शर्मा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जिले की चार प्रमुख टीम रॉयल चैंपियन ब्लूज, एफसीए क्रिकेट एकेडमी, मैवरिक किंग्स एवं डीएमए क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र कुमार यादव तथा उप जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनम बिश्नोई ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें खेल भावना के साथ मैदान पर उतरने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला मैवरिक किंग्स और एफसीए क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ, जिसमें मैवरिक किंग्स ने कड़े संघर्ष के बाद 7 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। शानदार खेल के लिए यश कुमार को मैन ऑफ द मैच और अमीषा को फाइटर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। दिन के दूसरे मैच में रॉयल चैंपियन ब्लूज और एफसीए क्रिकेट एकेडमी आमने-सामने रहीं। इस मुकाबले में आयुष राणा मैन ऑफ द मैच और वंश चौहान फाइटर ऑफ द मैच चुने गए। आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए उचित मंच देना तथा स्व. विकास शर्मा की स्मृति को सम्मान देना है। उद्घाटन समारोह के दौरान विकास राठी, विकास चौधरी, विनित चौधरी एवं अक्षय सहित अनेक खेल प्रेमी मौजूद रहे। प्रतियोगिता के सफल संचालन में पलक शर्मा और शोएब सिद्दीकी ने ऑफिशियल्स की भूमिका निभाई।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 0 2 8 3
Total views : 378817

Follow us on