
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर / बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद ने नायब तहसीलदार से तहसीलदार के पद पर प्रोन्नति पाने वाले अधिकारियों को जिलों का आवंटन करते हुए पदस्थापना आदेश जारी कर दिए हैं। राजस्व परिषद की आयुक्त एवं सचिव कंचन वर्मा द्वारा जारी की गई दो सूचियों के तहत प्रदेश भर में कई तहसीलदारों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल के अंतर्गत मुजफ्फरनगर जिले को दो नए तहसीलदार मिले हैं। बरेली में तैनात रहीं नायब तहसीलदार दीप्ति पाल को पदोन्नत कर मुजफ्फरनगर का नया तहसीलदार बनाया गया है। वहीं बुलंदशहर में तैनात रहे स्नेह कुमार तिवारी को भी प्रमोट करके मुजफ्फरनगर में तैनाती दी गई है। इसके अलावा, मुजफ्फरनगर में तैनात रहे अमन कुमार को पदोन्नति के बाद शामली जिले में ट्रांसफर किया गया है। सूची के तहत कुल 100 तहसीलदारों की पोस्टिंग हुई है।
पल्लवी बानिया को बुलंदशहर में मिली पहली पोस्टिंग
मुजफ्फरनगर की मूल निवासी पल्लवी बानिया को नायब तहसीलदार से तहसीलदार पद पर पदोन्नत करते हुए बुलंदशहर जिले में उनकी पहली पोस्टिंग दी गई है। पल्लवी बानिया इससे पहले गाजियाबाद जिले में नायब तहसीलदार के रूप में अपनी सेवाएं दे रही थीं। अपनी नई जिम्मेदारी पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि गाजियाबाद में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में उन्हें प्रशासनिक कार्यों का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है, जिसका लाभ उन्हें बुलंदशहर में नई भूमिका को सफलतापूर्वक निभाने में मिलेगा। पल्लवी बानिया के पिता किरण पाल मुजफ्फरनगर कचहरी में वरिष्ठ अधिवक्ता हैं।
Post Views: 320












Total views : 403592